Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

देशभर में सस्ता हुआ Petrol-Diesel, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

देशभर में सस्ता हुआ Petrol-Diesel, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने लोगों को हल्की राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपए प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है. यह कटौती 15 मार्च 2024 की सुबह 6 बजे से लागू होगी. इस कटौती के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कमी आएगी. इसका मतलब है कि अब पेट्रोल और डीजल के लिए पहले से दो रुपए कम खर्च करने होंगे.

असल में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पेट्रोल और डीज़ल के दाम 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है.

क्या बोले हरदीप सिंह पुरी?

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह भी लिखा कि जब विश्व मुश्किल दौर से गुज़र रहा था – विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया तब भी, 1973 के बाद आए पचास साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद, मोदी जी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आयी. भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढाई वर्षों में 4.65 प्रतिशत कम हुए!

अन्य देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल के दाम

14 मार्च 2024 को रुपये के आधार पर भारत में पेट्रोल औसतन ₹94 प्रति लीटर है. इटली में ₹168.01- यानी 79% अधिक; फ्रांस में ₹166.87 यानी 78% अधिक; जर्मनी में ₹159.57 यानी 70% अधिक और स्पेन में ₹145.13 यानी 54% अधिक है.

जानें- केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद क्या होगी आपके शहर में नई कीमत?

पेट्रोल का नया रेट?

नई दिल्ली- 96.72 रुपए से घटकर 94.72 रुपए प्रति लीटर
मुंबई – 106.31 रुपए से घटकर 104.21 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता- 106.03 रुपए से घटकर 103.96 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई – 102.63 रुपए से घटकर 100.75 रुपए प्रति लीटर

डीजल का नया रेट?

नई दिल्ली- 89.62 रुपए से घटकर 87.62 रुपए प्रति लीटर
मुंबई – 94.27 रुपए से घटकर 92.15 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता- 92.76 रुपए से घटकर 90.76 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई – 94.24 रुपए से घटकर 92.34 रुपए प्रति लीटर

स्थानीय करों के प्रभाव के आधार पर अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की दरें अलग-अलग होती हैं. स्थानीय बिक्री कर (वैट) भाजपा-शासित महाराष्ट्र के महानगरों में सबसे अधिक जबकि दिल्ली में सबसे कम है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी से नागरिकों को अधिक खर्च-योग्य आय, पर्यटन और यात्रा उद्योगों को बढ़ावा, मुद्रास्फीति पर नियंत्रण और परिवहन पर निर्भर व्यवसायों के खर्च में कमी आएगी. इसके अलावा किसानों के लिए ट्रैक्टर संचालन और पंप सेट पर व्यय भी कम हो गया है.

पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें अशांत रही हैं. दो साल पहले यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल तक उछल गई थीं. हालांकि, बाद में तेल कीमतें नीचे आईं लेकिन पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में दो साल से कोई बदलाव नहीं किया गया था.

इसके एक हफ्ते पहले घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 100 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की घोषणा की गई थी. उस कटौती से आम उपयोगकर्ताओं के लिए एलपीजी की दरें घटकर 803 रुपये प्रति सिलेंडर हो गईं जबकि उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन पाने वाले गरीबों को यह सिलेंडर 503 रुपये का हो गया.

 

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.