Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

लोकसभा चुनाव के चलते टलीं UPSC की परीक्षाएं, 26 मई से होने थे एग्जाम

लोकसभा चुनाव के चलते टलीं UPSC की परीक्षाएं, 26 मई से होने थे एग्जाम

लोकसभा चुनाव 2024 के चलते संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) को स्थगित करने का फैसला लिया है. लोकसभा चुनाव का शेड्यूल जारी होने के बाद आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी है. स्थगित की गई परीक्षाएं 26 मई से शुरू होने वाली थीं.

19 अप्रैल से शुरू होंगे लोकसभा चुनाव

निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने बीते शुक्रवार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) का शेड्यूल जारी किया था. लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 01 जून तक सात चरणों में होंगे. वोटों की गिनती 4 जून को होगी. यूपीएससी ने इस बीच आयोजित होने वाली परीक्षा स्थित करने का फैसला लिया है.

अब इस डेट में आयोजित होगा एग्जाम

यूपीएससी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब सिविल सेवा प्रारंभिक (CSE) परीक्षा का आयोजन 26 मई 2024 की बजाय 16 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें इस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक पूर्ण की गयी थी।

एग्जाम से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे एडमिट कार्ड

जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया है उनको प्रारंभिक परीक्षा में शमिल होने के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से कुछ दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मांगी गई डिटेल भरकर डाउनलोड कर सकेंगे। अन्य किसी भी माध्यम से उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

इतने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती संघ लोक सेवा आयोग की ओर से कुल 1206 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से भारतीय प्रशासनिक सेवा/ IAS (सिविल सेवा) के लिए 1056 निर्धारित हैं वहीं भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए 150 पद आरक्षित हैं। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम एग्जाम 2024 से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Filed under Education India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.