Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

दिल्ली-एनसीआर में ED का एक्शन, AAP नेता दीपक सिंगला के घर सहित कई स्थानों पर छापेमारी

दिल्ली-एनसीआर में ED का एक्शन, AAP नेता दीपक सिंगला के घर सहित कई स्थानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम एक्शन में है। आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज बुधवार को ईडी की टीम आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीपक सिंगला के आवास छापेमारी कर रही है। दीपक सिंगला पूर्वी दिल्ली की मशहूर मिठाई की दुकान सिंगला स्वीट्स के मालिक हैं।

मधु विहार स्थित दीपक सिंगला के मकान व दुकान पर छापेमारी

आप नेता के घर सहित दिल्ली- एनसीआर में कई स्थानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। दीपक सिंगला विश्वास नगर से आम आमदी पार्टी के प्रत्याशी थे।

कौन हैं दीपक सिंगला?

दीपक सिंगला आम आदमी पार्टी के गोवा प्रभारी हैं। आबकारी घोटाले से मिले धन के गोवा चुनाव में खपाए जाने की ईडी जांच कर रही है। ईडी का आरोप है कि घोटाले से मिले 45 करोड़ रुपये गोवा विधानसभा चुनाव में खर्च किए गए।

आप विधायक के घर और दफ्तर पर आयकर विभाग ने मारे थे छापे

उल्लेखनीय है कि आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के अगले दिन शुक्रवार देर रात आयकर विभाग ने घुम्मनहेड़ा गांव में आप विधायक गुलाब सिंह यादव और उनके कुछ करीबियों के घर व दफ्तर पर छापेमारी की थी।

आयकर विभाग के अधिकारी तीन गाड़ियों में सवार होकर आए थे। शुक्रवार देर रात से शनिवार रात तक अधिकारियों ने मटियाला सीट से विधायक गुलाब सिंह के घर और दफ्तर की तलाशी ली थी। अधिकारी कई दस्तावेज अपने साथ ले गए। चुनाव में पैसों का लेनदेन करने और कर चोरी करने की सूचना पर यह छापेमारी किए जाने की बात कही जा रही है।

शुक्रवार रात दस बजे घुम्मनहेड़ा गांव में आयकर विभाग और पुलिस की टीम पहुंच गई थी। वहां पहुंचते ही आयकर के अधिकारों ने गुलाब सिंह के दफ्तर व घर की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान 24 घंटे तक घर व दफ्तर से बाहर किसी को नहीं जाने दिया गया। दोपहर में तीन गाड़ियों में कुछ अधिकारी दस्तावेज लेकर चले गए जबकि कुछ अधिकारी अंदर ही रहे। शनिवार देर रात भी कार्रवाई जारी थी और बाहर पुलिस कर्मी तैनात थे।

पार्टी टिकट बेचने का लगा था आरोप

गुलाब सिंह मटियाला से दो बार विधायक रह चुके हैं और आम आदमी पार्टी के गुजरात के प्रभारी हैं। विधायक पर पैसे लेकर टिकट बेचने का भी आरोप है। एसीबी ने इन्हें पूछताछ की थी।

आरोप है कि निगम चुनाव से पहले छावला इलाके के एक कार्यकर्ता से टिकट के एवज में एक करोड़ रुपये लिए गए थे। सूत्रों के अनुसार चुनाव में पैसे के लेनदेन को लेकर भी छापे की बात कही जा रही है।

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.