Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

केजरीवाल के बाद AAP के एक और मंत्री पर शिकंजा! अब कैलाश गहलोत को ED का समन

केजरीवाल के बाद AAP के एक और मंत्री पर शिकंजा! अब कैलाश गहलोत को ED का समन

Delhi Excise Policy Scam केस में दिल्ली सरकार के मंत्रियों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर है कि अब दिल्ली सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत को समन भेजा गया है।

ईडी ने कैलाश गहलोत को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने ही दिल्ली की नई शराब नीति का ड्राफ्ट तैयार किया था।

विजय नायर कैलाश गहलोत के घर पर ही रुकता था

उन पर ये भी आरोप है कि शराब घोटाले का आरोपी विजय नायर उनके घर आकर ही रुकता था।

आम आदमी पार्टी की ओर से नहीं आया है कोई बयान

कैलाश गहलोत के समन को लेकर अब तक आम आदमी पार्टी या दिल्ली सरकार की ओर से अब तक कोई पक्ष सामने नहीं आया है।

नजफगढ़ से विधायक हैं कैलाश गहलोत

कैलाश गहलोत नजफगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक होने के साथ ही दिल्ली सरकार में ट्रांसपोर्ट और कानून मंत्री हैं। सूत्रों का कहना है कि कैलाश गहलोत से शराब घोटाले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर पूछताछ होगी।

ये लोग हो चुके हैं घोटाले में गिरफ्तार

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

इस मामले की जांच दो साल से चल रही है। सीबीआई और ईडी दोनों ही इस मामले में क्रमशः भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रहे हैं।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.