Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

‘मेरी नाक न कटे…,’ मंडी रैली में सुप्रिया श्रीनेत और राहुल गांधी पर जमकर बरसीं कंगना

‘मेरी नाक न कटे…,’ मंडी रैली में सुप्रिया श्रीनेत और राहुल गांधी पर जमकर बरसीं कंगना

मंडी के भीमाकाली मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत  ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे प्रत्याशी बनने का अवसर ऐसे ही नहीं मिला मुझे सबका आशीर्वाद प्राप्त है।

उन्होंने अनुराग ठाकुर  को अपना रोल मॉडल माना तो वहीं पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  को कहा कि यह मेरे मार्गदर्शक हैं। देश मात्र भूगोल का हिस्सा नहीं है। देश की भी आत्मा व चेतना है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मगर राक्षसों ने बार-बार कुठाराघात किया।

कांग्रेस ने बहन-बेटियों का किया चीरहरण-कंगना रनौत

राम हमारे आदर्श हैं। इस चेतना को प्रधानमंत्री मोदी जी (PM Modi) ने जगाया है। मोदी की कीर्ति पूरे विश्व में है। कांग्रेस पर हमला करते हुए कंगना ने कहा कि कांग्रेस बहन-बेटियों का चीरहरण करती रही।

भाजपा ने महिलाओं को मान-सम्मान दिया। लखपति दीदी बनाई। उज्जवला योजना दी। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत  के बहाने कंगना रनौत ने कांग्रेस  पर हमला करते हुए कहा कि वह बेटियों का भाव पूछ रही है।

जीत से काम नहीं होंगे,अच्छी बढ़त से नाम होगा-कंगना

भाजपा प्रत्याशी  ने आगे कहा कि कला क्षेत्र में मेरी उपलब्धि से यह तय नहीं की मुझे जीत मिल जाएं। मुझ से कोई गलती हो तो माफ करना, विरोधी भी कमजोर नहीं है। एकजुट होकर काम करना होगा।

उन्होंने अपने टिकट को लेकर कहा कि मुझे अन्य राज्य से टिकट दिया जा रहा था मैंने नड्डा जी  से कहा मुझे मंडी की सेवा का मौका दें। भाजपा नेत्री ने आगे कहा कि कम जीत से काम नहीं होंगे,अच्छी बढ़त से नाम होगा। मुझे अन्य राज्यों में भी प्रचार करना है। मेरी नाक न कटे कार्यकर्ता इसका ध्यान रखें।

जैसे राज्यसभा में हुआ वैसे आने वाले दिनों होगा-ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेसी पूछते थे राज्यसभा में कैसे होगा। अब पूछ रहें हैं कि भाजपा बहुमत कहां से लाएगी, जयराम ठाकुर बोले जैसे राज्यसभा में हुआ वैसे आने वाले दिनों भी होगा।

राहुल गांधी नहीं जानते लोकतंत्र की परिभाषा-कंगना

कंगना बोली राहुल गांधी नहीं जानते लोकतंत्र की परिभाषा, हम सब लोकतंत्र को मजबूत कर रहे। बता दें राहुल के लोकतंत्र की हत्या के बयान पर कंगना ने ये प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने ये भी कहा कि हिमाचल की चारों सीट जीतेंगे। सुप्रिया श्रीनेत का बयान शर्मनाक। जनता जवाब देगी।

Filed under Himachal Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.