Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

“पैसा किसी का भी हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए” : एलन मस्‍क के ‘इंडिया प्‍लान’ पर PM मोदी

“पैसा किसी का भी हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए” : एलन मस्‍क के ‘इंडिया प्‍लान’ पर PM मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा कि दुनिया भर से आने वाले निवेश का स्वागत है, लेकिन प्रॉडक्‍ट में देश की मिट्टी का खूशबू होनी चाहिए और इसके नागरिकों को मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्रोसेस में शामिल किया जाना चाहिए. लोकसभा चुनाव  से पहले एएनआई को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में जो भी निवेश करना चाहता है वह ऐसा कर सकता है, लेकिन इसका उत्पादन भारतीयों द्वारा किया जाना चाहिए ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें.

पीएम मोदी ने एलन मस्‍क की टेस्‍ला और स्‍टारलिंक की संभावित एंट्री को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, “मैं चाहता हूं कि भारत में निवेश आए, भारत में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसने पैसा लगाया, (लेकिन) काम में बहाया गया पसीना हमारे अपने लोगों का होना चाहिए. प्रॉडक्‍ट में हमारी मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए, जिससे हमारे देश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे.”

एलन मस्‍क ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह पीएम मोदी के प्रशंसक हैं. इंटरव्‍यू के दौरान पीएम मोदी से इसे लेकर भी सवाल पूछा गया. इस पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि मस्क भारत के समर्थक हैं. उन्होंने कहा, “देखिए, पहली बात यह कहना कि एलन मस्क मोदी के समर्थक हैं, एक बात है. मूल रूप से वह भारत के समर्थक हैं.”

मस्‍क से 2015 की मुलाकात को किया याद 

पीएम मोदी ने 2015 में मस्क की फैक्ट्री की अपनी यात्रा को याद किया और कहा कि मस्क ने अपनी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और उनसे मुलाकात की.

पीएम मोदी ने कहा, “उन्होंने मुझे अपनी फैक्ट्री में सब कुछ दिखाया और मैंने उनके दृष्टिकोण को समझा. मैं अभी वहां (2023 में अमेरिका) गया और उनसे दोबारा मिला था और अब वह भारत आने वाले हैं.”

बड़ी निवेश योजना का कर सकते हैं खुलासा

टेस्ला प्रमुख एलन मस्‍क ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि वह इस महीने के आखिर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि मस्क भारत के लिए बड़ी निवेश योजना का खुलासा कर सकते हैं. हालांकि मस्क की भारत यात्रा के फाइनल एजेंडे की पुष्टि होना अभी बाकी है.

मस्क ने इस महीने की शुरुआत में कहा कि हर दूसरे देश की तरह ही भारत में भी इलेक्ट्रिक कार होनी चाहिए और टेस्ला द्वारा भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराना उनकी कंपनी के लिए स्वाभाविक प्रगति होगी.

मस्क ने नोर्गेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकोलाई टैंगेन के साथ एक्स स्पेस सत्र में कहा था, “जनसंख्या के आधार पर भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है. भारत में इलेक्ट्रिक कारें होनी चाहिए, जैसी हर दूसरे देश में इलेक्ट्रिक कारें हैं. भारत में टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराना स्वाभाविक प्रगति है.”

एएनआई के साथ अपने इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया से प्रतिबद्धता जताई है कि देश इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और कंपनियों को यहां आकर निवेश करना चाहिए.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.