Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 35°C

BJP ने पंजाब-UP और ओडिशा के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट

BJP ने पंजाब-UP और ओडिशा के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट

लोकसभा चुनाव 2024 की सरगरमी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी की है. BJP ने महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के लिए लिस्ट जारी की है. साथ ही ओडिशा में होने वाले विधानसभा के लिए भी BJP ने अलग से कैंडिडेट लिस्ट जारी की है.

इन प्रत्याशियों को मिला टिकट

पार्टी ने राउकेला सीट से दिलीप राय, पटना से अखिल चंद्र नायक, सरस्काना से भादव हंसदा, रायरंगपुर से जोलेन बारदा, बंग्रिपोसी से संजली मुर्मू, करंजिया से पद्मचरण हाइबरू, झरीगाम सीट से नरसिंह भात्रा, दाबूगाम से सोमनाथ पुजारी, राजनगर विधानसभा सीट से ललित बोहरा, बालिकुडा-एरसामा सीट से सत्यसार थी मोहंती और जगतसिंहपुर से अमरेंद्र दास को मैदान में उतारा है।

सके अलावा बीजेपी ने काकटपुर से बैधर मल्लिक, रानपुर से सुरमा पाढ़ी, सनाखेमुंडी सीट से उत्तम कुमार, मोहना से प्रशांत मल्लिक, बिस्सम कटक सीट से जगन्नाथ नुंद्रका, रायगडा विधानसभा से बंसत कुमार उलाका, लक्ष्मीपुर सीट से कैलाश कुलेसिका, कोटपाड़ से रीपू भात्रा, पोट्टांगी से चैतन्य नंदिबाली और चित्रकौंडा से डम्बरू सीसा को टिकट दिया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग के साथ होगी. पिछली बार की तरह ही इस बार 7 चरणों में मतदान करवाए जाएंगे. नतीजों का ऐलान 4 जून को किया जाएगा.

BJP ने इन्हें उतारा मैदान में

BJP की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी तो वहीं फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह को टिकट दिया गया है. बीजेपी ने कोलकाता की चर्चित हार्बर सीट के लिए भी उम्मीदवार तय कर दिया है. इस सीट से बीजेपी ने अभिजीत दास को (बॉबी) को मैदान में उतारा है. महाराष्ट्र के सतारा से छत्रपति उदयनराजे भोसले को टिकट दिया है.

पंजाब के इस सीट पर BJP ने उतारे उम्मीदवार

पंजाब की जिन तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, उसमें खडूर साहिब, होशियारपुर (अनुसूचित जाति) और बठिंडा शामिल है. खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपूर से अनिता सोम प्रकाश और बठिंडा से परमपाल कौर सिद्धू को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. आईएएस अधिकारी रहीं परमपाल कौर सिद्धू पिछले हफ्ते ही बीजेपी में शामिल हुई थीं. वह पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात रह चुकी हैं.

पश्चिम बंगाल की हॉट सीट पर प्रत्याशी उतारा

भारतीय जनता पार्टी ने इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल की भी एक सीट पर अपने प्रत्याशी का नाम घोषित किया है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से अभिजीत दास बॉबी को मैदान में उतारा है। बता दें कि डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी चुनाव लड़ रहे हैं।

 

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.