Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 34°C

गुजरात राजनीति की बड़ी खबर,नीलेश कुंभानी का नामांकन पत्र अभी तक नहीं हुआ रद्द , कल होगी सुनवाई

गुजरात राजनीति की बड़ी खबर,नीलेश कुंभानी का नामांकन पत्र अभी तक नहीं हुआ रद्द , कल होगी सुनवाई

सूरत से कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभानी के नामांकन पत्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि नीलेश कुंभानी का फॉर्म अभी तक रद्द नहीं किया गया है. नीलेश कुम्भानी के नामांकन पत्र मामले की कल सुबह 11 बजे कलेक्टर के समक्ष सुनवाई होगी. चुनाव अधिकारी ने सुनवाई में समर्थकों को साथ आने का आदेश दिया है.  बता दें कि नीलेश कुंभानी ने आज सुनवाई के दौरान कलेक्टर के समक्ष 24 घंटे का समय समय मांगा।

समर्थकों ने नहीं किये हस्ताक्षर?

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति में काफी गरमाहट देखने को मिल रही है. वहीं सूरत लोकसभा सीट पर काफी बहस हो चुकी है , जहां कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुभानी का नामांकन पत्र रद्द होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है.आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने नामांकन पत्र में अंकित समर्थकों के हस्ताक्षर समर्थकों ने नहीं किये हैं.

‘हमारे झूठे हस्ताक्षर किए गए हैं’- समर्थक

कांग्रेस ने सूरत लोकसभा सीट से नीलेश कुंबानी को टिकट दिया है. इस बैठक में  कांग्रेस प्रत्याशी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, प्रत्याशी कुंभाणी के समर्थकों ने कहा कि हमारा हस्ताक्षर गलत है. उन्होंने आगे कहा कि नीलेश कुंभानी ने नामांकन पत्र में जो हस्ताक्षर दिखाया है वह हमारा नहीं है.

नीलेश कुंभानी ने क्या कहा?

यहां बता दें कि रमेश पोलारा, जगदीश सावलिया और ध्रुविन धमेलिया में से तीन लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।नीलेश  कुंभानी खुद अपने समर्थकों से संपर्क नहीं कर सके है. समर्थकों से संपर्क टूटने के बाद  कुम्भानी बोले कि,अगर अपहरण हुआ है तो भी हम सुबह चुनाव अधिकारी के सामने पेश होंगे. नीलेश कुंभानी ने कहा है कि याचिकाकर्ताओं के हस्ताक्षर उन्होंने खुद किये हैं. कलेक्टर ने कुंभानी को लिखे पत्र में कहा, आपके समर्थकों ने एक हलफनामा जमा किया है।

कुम्भानी ने आगे कहा कि, मैं तीन में से दो समर्थकों से संपर्क कर रहा हूं लेकिन नहीं कर पा रहा हूं। एक समर्थक मेरे संपर्क में है, वह कल जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होगा.बीजेपी को हार का डर है और उसने मेरे समर्थकों को धमकी दी है. बीजेपी ने उम्मीदवारों को डराने की कोशिश की लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं. रमेश पोलारा, जगदीश सावलिया और ध्रुविन धमेलिया में से 2 लोग संपर्क से बाहर हैं.

सूरत में कांग्रेस ने खेला खेला?

यहां बता दें कि चुनाव में खड़े होने के लिए तीन समर्थकों को नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करना होता है.जबकि जगदीश सावलिया, रमेश पोलारा और धीरूभाई धमेलिया ने चुनाव अधिकारी के पास जाकर व्यक्तिगत तौर पर बयान दिया है. तीनों समर्थकों ने जिला कलक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अपना शपथ पत्र प्रस्तुत किया है। तब सूरत लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी का फॉर्म रद्द होने की संभावना है. इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों समेत बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव एजेंट ने आपत्ति जताई है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.