Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

Tesla के सीईओ Elon Musk का भारत दौरा टला, सामने आई वजह; पीएम मोदी से मुलाकात का था प्लान

Tesla के सीईओ Elon Musk का भारत दौरा टला, सामने आई वजह; पीएम मोदी से मुलाकात का था प्लान

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भारत की अपनी नियोजित यात्रा स्थगित कर दी है। मस्क का आने वाले सोमवार को पीएम मोदी से मिलने का प्लान था। इस मुलाकात में मस्क कई बड़ी घोषणाएं भी करने वाले थे।

प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद मस्क भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए कई योजनाओं की घोषणा करने वाले थे।

मस्क ने खुद किया पोस्ट

मस्क ने भारत न आने का कारण खुद पोस्ट कर बताया है। उन्होंने कहा कि टेस्ला के कुछ जरूरी काम के कारण मैं भारत नहीं आ पाउंगा, लेकिन इस वर्ष के अंत में यात्रा के लिए उत्सुक हूं।

बता दें कि दो हफ्ते पहले ही मस्क ने खुद एक्स पर पोस्ट कर भारत आने का प्लान बताया था। मस्क ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात को लेकर उत्सुकता भी जाहिर की थी। इस मुलाकात के बाद मस्क भारतीय बाजार को लेकर कई बड़ी घोषणाएं भी करने वाले थे।

भारतीय बाजार में उतरने की थी योजना

मस्क के भारत दौरे के पीछे उनकी कंपनी टेस्ला के भारत में प्लांट लगाने की संभावना पर आधारित था। कई रिपोर्ट की मानें तो मस्क भारत में फैक्ट्री लगाने के लिए 3 अरब डॉलर तक का निवेश कर सकते थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की वजह से टला मस्क का भारत दौरा!

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एलन मस्क ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की वजह से भारत की यात्रा को स्थगित की है. दरअसल, अमेरिका में 23 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने वाला है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मस्क से टेस्ला की पहली तिमाही प्रदर्शन के बारे में सवाल पूछा जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए मस्क ने अपनी भारत यात्रा कुछ समय से स्थगित कर दी है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बना सकते हैं भारत आने का प्लान

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की समाप्ति के बाद एलन मस्क पुनः भारत आने का प्लान बना सकते हैं. बता दें कि 10 अप्रैल को ही एलन मस्क ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था कि वह पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए बेहद उत्सुक हैं. इसके अलावा मस्क ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता की वकालत भी की थी.

इलेक्ट्रिक और ड्राइवरलेस कार के लिए प्रसिद्ध है टेस्ला

गौरतलब हो कि भारत सरकार ने हाल ही में देश में नई इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण नीति की घोषणा की थी. इस नीति के तहत मेक इन इंडिया के लिए प्रतिबद्ध इलेक्ट्रिक कार कंपनियों को टैक्स में राहत देने की घोषणा की गई थी. एलन मस्क की कंपनी टेस्ला पूरे विश्व में इलेक्ट्रिक और ड्राइवरलेस कार को लेकर प्रसिद्ध है. मस्क के भारत दौरे को लेकर अनुमान जताया जा रहा था कि वे यहां 20 से 30 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा कर सकते हैं.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.