Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

पीएम मोदी का आज गुजरात दौरा, बनासकांठा और साबरकांठा में करेंगे जनसभा

पीएम मोदी का आज गुजरात दौरा, बनासकांठा और साबरकांठा में करेंगे जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार (1 मई) से गुजरात दौरे पर जा रहे हैं. गुजरात में वो कई चुनावी सभा और रैलियों में शिरकत करेंगे. अपने दौरे के पहले दिन वे पीएम मोदी बनासकांठा में रैली करेंगे. पीएम मोदी की रैली आज दोपहर साढ़े 3 बजे होगी. इसके बाद शाम 5 बजे के करीब पीएम मोदी साबरकांठा जाएंगे. जहां पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें, बनासकांठा से बीजेपी रेखाबेन चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है. जबकि, साबरकांठा से तुषार चौधरी बीजेपी प्रत्याशी हैं. गुजरात में तीसरे चरण के तहत सात मई को वोटिंग होगी.

तीसरे चरण के तहत गुजरात में होगी वोटिंग

बता दें, गुजरात में तीसरे चरण के तहत सात मई को वोटिंग होगी. गुजरात में से 26 में से 25 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. दरअसल, गुजरात की सूरत लोकसभा सीट निर्विरोध बीजेपी के खाते में आ चुकी है. यहां कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन पत्र खारिज होने और बाकी के उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध चुन लिया गया है.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.