Skip to content
Tuesday, November 3, 2026 Ahmedabad 34°C

अमित शाह, रितेश देशमुख, शिवराज समेत इन दिग्गजों ने किया मतदान

अमित शाह, रितेश देशमुख, शिवराज समेत इन दिग्गजों ने किया मतदान

देशभर में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है. 11 राज्यों और केद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई दिग्गजों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के निशान विद्यालय पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला. इस दौरान पोलिंग बूथ पर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी मौजूद रहें.

वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों से भी बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान है अभी चार दौर आगे भी है. उन्हेंने गुजरात और देश के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया.

देश के गृहमंत्री और गांधीनगर से बीजेपी  उम्मीदवार अमित शाह ने अहमदाबाद के एक पोलिंग बूथ पर अपने परिवार संग पहुंचकर मतदान किया. वोट डालने के बाद अमित शाह ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना भी की.

एक्टर रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी जेनेलिया देशमुख और मां के साथ लातूर के एक मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला. वोटडालने के बाद उन्होंने कहा कि वोट डालने के लिए वह मुंबई से यहां आए है.वोट डालने के लिए सभी को अपने घरों से बाहर निकलना चाहिए. आज बहुत ही अहम दिन है, सभी को वोट जरूर देना चाहिए. वहीं उनकी पत्नी जेनेलिया ने भी कहा कि यह बहुत ही अहम दिन है, सभी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार समेत सीहोर के ग्राम जैत में वोट डाला. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि एक नागरिक के तौर पर उन्होंने अपनी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी पूरी करते हुए मतदान किया. इसके साथ ही उन्होंने दूसरों से भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान की अपील की.

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अहमदाबाद के शिलाज प्राइमरी स्कूल में पहुंचकर मतदान किया. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि वोट डालना सबकी जिम्मेदारी है. आनंदीबेन ने कहा कि मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश को विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान दें.

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सिंगवी ने नवसारी लोकसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला. बीजेपी ने नवसारी से अपनी राज्य इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल को कांग्रेस के नैषध देसाई के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है. वोट डालने के बाद हर्ष सांघवी ने कहा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे अपने परिवार के साथ वोट डालने का मौता मिला. मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि वे बाहर निकलकर अपना वोट डालें और एक बार फिर विकासोन्मुख सरकार बनाएं. पीएम मोदी ने देस की सेवा की है. जनता पिछले कई सालों से एक भी छुट्टी लिए बिना काम कर रहे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती है.

केंद्रीय मंत्री और पोरबंदर से बीजेपी उम्मीदवार मनसुख मंडाविया ने वोट डालने के बाद कहा, “जब मैं अपना वोट डाल रहा था, तो सिर्फ देश के लोगों के कल्याण और नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के बारे में सोच रहा था. मुझे उम्मीद है कि बीजेपी 400 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में लौटेगी. मैं गुजरात के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें.”

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.