Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

फ्लाइट्स कैंसिल होने पर Air India को सरकार की फटकार, एयरलाइन ने मांगी माफी, बताया व्हाट्सऐप से कैसे मिलेगा टिकट का रिफंड

फ्लाइट्स कैंसिल होने पर Air India को सरकार की फटकार, एयरलाइन ने मांगी माफी, बताया व्हाट्सऐप से कैसे मिलेगा टिकट का रिफंड

 टाटा की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस मुश्किलों में घिर गई है. कर्मचारियों की नाराजगी एयरलाइन पर भारी पड़ रही है. एक साथ कई स्टाफ के सिक लीव पर जाने के चलते बुधवार को एयरलाइन को अपनी 80 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी. फ्लाइट्स के कैंसिल होने पर एयरलाइन ने अपमे पैसेंजर्स से माफी मांगी है. एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट में देरी और कैंसिलेशन के चलते पैंसेजर्स को हुई असुविधा के लिए वो ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं.  एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भरोसा दिलाया कि वो इस समस्या को हल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कस्टमर्स को पूरा पैसा रिफंड कर दिया जाएगा. यात्रियों को किसी और दिन की फ्लाइट देने का ऑफर भी दिया जाएगा.

क्यों कैंसिल हुए फ्लाइट्स

एयर इंडिया एक्सप्रेस में  एयरएशिया इंडिया का विलय होने जा रहा है. मर्जर की प्रक्रिया चल रही है. विलय की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही चालक दल के कुछ सदस्यों में असंतोष है. क्रू मेंबर्स और ग्राउंट स्टाफ की नाराजगी के चलते आज अचानक कई स्टाफ छुट्टी पर चले गए, जिसके चलते एयरलाइन की 80 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई.

सरकार की फटकार  

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइन को फटकार लगाते हुए उसे जल्द से जल्द इस विवाद को सुलझाने को कहा है. सरकार ने विमान कंपनी को यात्रियों को डीजीसीए के नियमों के हिसाब से सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी हिदायत दी है. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने इस पूरे विवाद पर एयर इंडिया एक्सप्रेस से विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है.

कैसे मिलेगा टिकट का रिफंड 

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को टिकट रिफंड के साथ- साथ बिना किसी शुल्क के रिशिड्यूल की सुविधा दी है. आप चाहे तो टिकट का रिफंड ले सकते हैं या फिर दूसरे किसी ओर तारीख के लिए अपनी टिकट को रिशिड्यूल करवा सकते हैं. इसके लिए आप व्हाट्सऐप से भी अनुरोध कर सकते हैं. आप व्हाट्सएप या http://airindiaexpress.com/support पर टिया से संपर्क कर अपना रिफंड हासिल कर सकते हैं.

क्या है टिकट रिफंड का नियम

डीजीसीए के नियमों के मुताबिक अगर फ्लाइट कैंसिल हो जाती है तो एयरलाइन को पहले वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करनी होगी. अगर ऐसा नहीं होता तो यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड देना होगा. नियम के मुताबिक फ्लाइट कैंसिलेशन की स्थिति में यात्रियों को इसकी सूचना दो हफ्ते पहले दी जानी चाहिए. अगर एयरलाइन ऐसा नहीं करती है तो उसे रिफंड के साथ-साथ मुआवजा भी देना पड़ सकता है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस में बुलाया टाउनहॉल

कर्मचारियों की अचानक छुट्टी के चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमानों का पूरा शिड्यूल बिगड़ गया. 100 से ज्यादा स्टाफ अपने रोस्टर से ठीक सिक लीव पर चले गए. जिसके चलते 90 विमानों पर इसका असर पड़ा है. इस पूरे मामले में एयरलाइन के सीईओ ने टाउनहॉल बैठक बुलाई है. वहीं छुट्टी पर गए कर्मचारियों को कल इनपुट देने को कहा है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक सिंह ने अपने सभी स्टाफ को एक भावुक संदेश भेजकर उन्हें मुश्किल वक्त में साथ रहने की अपील की है. उन्होंने लिखा कि कल शाम से हमारे 100 से ज्यादा साथियों ने सिक लीव ले ली है. इनमें से ज्यादातर एल-1 एम्पलाइज हैं. उनके इस कदम के चलते  90 से ज्यादा फ्लाइट्स पर असर पड़ा है.

उन्‍होंने कहा कि एयरलाइंस क्रू की गैर-मौजूदगी में फ्लाइट ऑपरेशंस को नॉर्मलाइज करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट के सभी दरवाजे बातचीत के लिए खुले हुए हैं. इसके लिए कल एक टाउन हॉल भी बुलाया गया है.  उम्मीद है कि जल्दी ही इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.