Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

‘2014 में आजाद हुआ भारत…’, Kangana Ranaut ने दोहराया पुराना बयान, कहा- देश को बनाना है हिन्दू राष्ट्र

‘2014 में आजाद हुआ भारत…’, Kangana Ranaut ने दोहराया पुराना बयान, कहा- देश को बनाना है हिन्दू राष्ट्र

मंडी से लोकसभा चुनाव में उतरीं कंगना रनौत आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। मंडी में एक चुनावी रैली के दौरान कंगना ने फिर भारत की आजादी के तार छेड़ दिए हैं। कंगना का कहना है कि असल मायने में देश 2014 में आजाद हुआ है और मैं इस भारत को हिन्दू राष्ट्र बनते देखना चाहती हूं।

देश को हिन्दू राष्ट्र बनाना है- कंगना

हिमाचल प्रदेश के मंडी में लोगों को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मुगलों की गुलामी झेली और फिर ब्रिटिश राज से परेशाान रहे। 1947 में देश आजाद जरूर हुआ मगर कांग्रेस की खराब नीतियों के कारण आम जनता कई सालों तक त्रस्त रही। देश को 2014 में आजादी मिली। ये आजादी ना सिर्फ लोगों के लिए थी बल्कि सनातन धर्म के लिए भी थी। 2014 के बाद हम बिना किसी डर के अपना धर्म को फॉलो कर सकते हैं। अब भारत एक हिन्दू राष्ट्र की तरफ आगे बढ़ रहा है। कंगना ने कहा कि आजादी के बाद भारत को हिन्दू राष्ट्र का दर्जा क्यों नहीं दिया गया? 1947 में बंटवारे के बाद इस्लामी देश पाकिस्तान का जन्म हुआ। फिर भारत को हिन्दू राष्ट्र क्यों नहीं घोषित किया। हम उसी तरफ काम कर रहे हैं।

पहले भी दिए विवादित बयान

हालांकि कंगना पहली बार अपने बयानों की वजह से चर्चा नहीं बटोर रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने तेजस्वी यादव की जगह अपनी ही पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या का नाम लेते हुए मछली खाने पर तंज कसा था। इसके अलावा पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शहजादा करारा दिया तो कंगना ने राहुल गांधी को बड़ा शहजादा और बीजेपी नेता विक्रमादित्य सिंह को छोटा शहजादा बताया था।

मंडी लोकसभा चुनाव 2024

बता दें कि विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं, जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने मंडी में कंगना के खिलाफ टिकट दिया है। मंडी लोकसभा सीट की बात करें तो मंडी समेत हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होंगे।

Filed under Himachal Pradesh

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.

One India News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.