Skip to content
Wednesday, October 28, 2026

जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

राजस्थान की राजधानी जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिये मिली इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि छात्रों और स्टाफ सदस्यों को स्कूल से बाहर निकालकर बम निरोधक दस्ते और कुत्तों के साथ पुलिस टीमें स्कूलों में पहुंच गई हैं।

ई-मेल से मिली धमकी

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि चार स्कूलों  को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस स्कूलों तक पहुंच गई है। पुलिस ने कहा कि धमकी ईमेल से दी गई है और एक टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

प्रिंसिपल को मिली धमकी

जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रिंसिपल को ई-मेल भेजकर कहा कि स्कूल बिल्डिंग में बम रखा गया है। इसकी सूचना मिलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी का माहौल होने के बाद स्कूलों से छात्रों और स्टाफ को बाहर निकाला गया।

रविवार को जयपुर एयरपोर्ट के उड़ाने की मिली थी धमकी

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, यह पहली धमकी नहीं थी। पांचवी बार यह धमकी दी गई थी। रविवार को जयपुर एयरपोर्ट को आज फिर धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसमें बम से उड़ाने की बात कही गई हैं। धमकी के बाद एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों, पुलिस, बम निरोधक दस्ते एक्टिव हो गए हैं। सुरक्षाकर्मी और पुलिस हर जगह छानबीन करने में जुट गए हैं। इसी तरह से यह लगातार पांचवीं बार जयपुर हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी भरा मेल आया है। अभी 3 मई को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे पहले 27 दिसंबर 2023, 16 फरवरी 2024, 26 अप्रैल 2024 और 29 अप्रैल 2024 को भी ऐसे ही धमकी भरे ई-मेल भेजे जा चुके हैं। लगातार इस तरह के मेल मिल रहे है। हर बार धमकी के बाद एक्टिव हुए सुरक्षाकर्मी कुछ पाते नहीं है। पिछली बार धमकी देने वाला मुम्बई से गिरफ्तार किया गया था। उसी पुराने अंदाज में मेल इस बार भी आया है।

जयपुर के इन स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल

  • महेश्वरी स्कूल MPS तिलक नगर
  • विद्या आश्रम स्कूल OTS चौराहे
  • निवारू रोड सेंट टेरेसा स्कूल
  • महर्षि PG कॉलेज सांगानेर
  • MGPS विद्याधर नगर
  • कॉन्वेंट स्कूल मालवीय नगर
  • वॉरेन एकेडमी महेश नगर
  • संस्कार स्कूल वैशाली नगर
  • जयपुरिया स्कूल बजाज नगर
  • माहेश्वरी पब्लिक स्कूल प्रताप नगर
  • द पैलेस स्कूल मानक चौक

दिल्ली-NCR के स्कूलों को भी मिली थी धमकी

बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर के 150 से अधिक स्कूलों में इसी तरह के ई-मेल से हड़कंप मच गया था। इन मेल में भी स्कूलों में बम होने की धमकी दी गई थी। हालांकि, ये धमकी अफवाह साबित हुई थी।

Filed under Rajasthan

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.