Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 33°C

‘काश! पाक‍िस्‍तान को भी म‍िल जाए नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री’ पाक‍िस्‍तानी अरबपत‍ि साज‍िद तरार की बड़ी ख्‍वाह‍िश

‘काश! पाक‍िस्‍तान को भी म‍िल जाए नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री’ पाक‍िस्‍तानी अरबपत‍ि साज‍िद तरार की बड़ी ख्‍वाह‍िश

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने बातचीत में कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे।

‘भारत के पाकिस्तान से व्यापार शुरू करने की उम्मीद’

तरार ने कहा, ‘‘मोदी एक शानदार नेता हैं. वह ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में पाकिस्तान का दौरा किया. मैं उम्मीद कर रहा हूं कि मोदी जी पाकिस्तान के साथ संवाद और व्यापार शुरू करेंगे.’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए भी शांतिपूर्ण पाकिस्तान अच्छा होगा.’’ उन्होंने कहा कि हर जगह यही कहा जा रहा है कि ‘‘मोदी जी भारत के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे’’. तरार 1990 के दशक में अमेरिका आकर बस गए थे और पाकिस्तान की सत्ता में बैठे लोगों से उनके अच्छे संपर्क हैं.

‘2024 में भारत का शानदार उदय’

उन्होंने कहा, ‘‘यह चमत्कार से कम नहीं है कि भारत में 97 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है. मैं वहां मोदी जी की लोकप्रियता देख रहा हूं और 2024 में भारत का शानदार उदय होते देख रहा हूं. आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीखेंगे.’’

राजनीतिक अस्थिरता के कारण पाक में माहौल खराब

तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

जानें कौन हैं साजिद तरार

बता दें कि साजिद तरार का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहाउद्दीन में हुआ था। साजिद 1990 में अमेरिका के बाल्टीमोर में जाकर बस गए। उन्होंने बाल्टीमोर विश्वविद्यालय से लाॅ किया था। उनके चार बच्चे हैं। वे डोनाल्ड ट्रंप के बड़े समर्थक हैं वे एक एनजीओ सेंटर फाॅर सोशल चेंज के सीईओ हैं।

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.