Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

मुक्‍तसर में दर्दनाक दुर्घटना, गैस सिलेंडर फटने से सात लोग झुलसे; इलाके में मची अफरा-तफरी

मुक्‍तसर में दर्दनाक दुर्घटना, गैस सिलेंडर फटने से सात लोग झुलसे; इलाके में मची अफरा-तफरी

मुक्‍तसर के गिद्दड़बाहा में गैस सिलेंडर फटने की घटना सामने आई है। गिद्दड़बाहा में डेरा सिद्ध बाबा गंगा राम में चल रहे बरसी समागम दौरान सिलेंडर फट जाने से डेरे के सात सेवादार झुलस गए। घायलों को सिविल व निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से पांच को बठिंडा रेफर कर दिया गया है।

निजी अस्पताल के डा.राजीव जैन के मुताबिक बठिंडा रेफर किए गए पांच में तीन सेवादार 60-70 फीसद झुलसे हैं। उधर, फटने के बाद सिलेंडर के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं। धमाके की आवाज सुन कर एकदम से श्रद्धालु भयभीत हो गए और अफरा तफरी का माहौल बन गया।

डेरे में श्रद्धालुओं के लिए लगातार चलता रहता है लंगर

जानकारी के अनुसार डेरा बाबा गंगा राम जी में हर साल की तरह 23 मई को बाबा जी की 93वीं बरसी मनाई जानी है। 16 मई से एक सप्ताह पहले ही डेरे में श्री मद्भागवत कथा का आरंभ हो जाता है। इस दौरान डेरे में श्रद्धालुओं के लिए लगातार लंगर चलता रहता है।

शनिवार की दोपहर लंगर बनाया जा रहा था कि अचानक एक सिलेंडर से गैस लीकेज हो जाने के कारण सिलेंडर में आग लग गई जिससे सिलेंडर फट गया। जिससे आग और ज्यादा तेजी से भड़क उठी। इस आगजनी की घटना में डेरे के सात सेवेदार बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल व निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने अन्य सेवादारों की सहायता से आग पर काबू पाया।

अस्‍पताल में भर्ती घायल

उधर,निजी अस्पताल के डाक्टर राजीव जैन ने बताया कि घायल गुरभगत, शाम लाल,गौरव कुमार, अमृतपाल सिंह व सुमित कुमार को उनके अस्पताल में लाया गया था जिनको प्राथमिक सेहत सुविधा दी गई है। गुरभगत,शाम लाल व अमृतपाल सिंह को बठिंडा के लिए रेफर कर दिया गया है। यह मरीज 60 से 70 फीसद झुलस चुके हैं। उधर,सिविल अस्पताल में उपचाराधीन साधू राम पुत्र लाल चंद व कालू राम पुत्र विष्णु दत्त की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया है।

सियासी नेताओं ने घायलों का जाना हाल

घटना की सूचना मिलने पर शिअद के नेता हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, आप नेता एडवोकेट प्रितपाल शर्मा, नगर कौंसिल प्रधान नरेंद्र मुंजाल बिंटा अरोड़ा ने घायलों का हाल जाना। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत कुमार भी मौके पर पहुंचे।

Filed under India Punjab

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.