Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- डायनासोर की तरह खत्म हो रही सपा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- डायनासोर की तरह खत्म हो रही सपा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरैया में शनिवार को चुनावी विधानसभा को संबोधित करते हुए कह भारत ऐसा देश है कि दुनिया के दो देशों में चल रहे युद्ध को रुकवा कर अपने देश के बाइस हजार से अधिक छात्र छात्राओं को वापस लाने का काम किया है।

चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान ने देश के लिए जो कुर्बानी देकर राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक को स्थापित करने का काम किया है। कुछ वर्षों बाद जब बच्चों से पूछा जाएगा कि सपा का मतलब क्या है? तो कहेंगे कि समाप्तवादी पार्टी। सपा डायनासोर की तरह खत्म हो रही है। 2014 में आप लोगों ने समाजवादी पार्टी के साइकिल का चेन उतार दिया। 2017 में भी यही हुआ।

2019 के लोकसभा चुनाव में भी आप लोगों ने साइकिल की चेन नहीं चढ़ने दिया। 2022 में भी यही हुआ और अब सभी को विश्वास हो गया है की साइकिल में चेन चढ़ने वाली नहीं है। उसमें जंग लग चुकी है। 10 साल बाद जब बच्चों से पूछा जाएगा कांग्रेस को जानते हो तो बच्चे कहेंगे कौन कांग्रेस?

कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाती है कि मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो आरक्षण समाप्त कर देंगे। हमारी सरकार ने सभी को आरक्षण देने का काम किया है। हमने तीन तलाक का मामला खत्म किया। तभी कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया। हिंदू मुसलमान, सिख, यहूदी हो सभी की मां, बहन, बेटियों के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है। वह हमारे परिवार का सदस्य है।

हमारी सरकार उनकी हर समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ताकत के साथ खड़ी रहेगी। सरकार में आने के लिए हम राजनीति नहीं करते हैं। देश के लिए राजनीति करते हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति करते हैं। इस देश में चुनाव हार जाने के बाद कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाई थी, और वह लोग हम पर आरोप लगाते हैं।

कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ में देश की तमाम राज्यों की चुनी हुई सरकारों को भंग किया है। पिछले 10 सालों में आप बताइए एक भी राज्य की सरकार को भंग करने का काम क्या हमारी सरकार ने किया। हरीश द्विवेदी आपके लिए सामान्य व्यक्ति होंगे, लेकिन चाहे अपने लोकसभा क्षेत्र का मुद्दा उठाना हो या देश का हर मुद्दे पर वह सदन में हमेशा बहुत ही बेबाकी से अपनी बात रखते हैं।

सरकार को गरीब परिवारों की माताओं बहनों की चिंता है। उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ही उज्जवला गैस कनेक्शन और सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। उनके घर में शौचालय बनवाया गया। किसान पसीना बहाता है। देश को धनवान बनने का काम करता है। सरकार ने किसानों को सम्मान निधि देने का काम किया है।

किसी भी योजना में किसी के साथ हमारी सरकार बिना भेदभाव किए सभी पात्रों को सुविधा उपलब्ध करा रही है। कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने कहा था कि सरकार एक रुपए जनता के खाते में भेजती है तो वहां 15 पैसे पहुंचता है, लेकिन हमारी सरकार ने ऐसी व्यवस्था बनाई कि अब अगर एक रुपया दिल्ली से चलता है तो पूरा एक रुपया पात्रों के खाते में पहुंचता है। कहीं पर किसी तरीके कोई भ्रष्टाचार नहीं है।

सरकार बदलने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा बल्कि जो सरकार है वह व्यवस्था में जब बदलाव करेगी तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। आज दुनिया में भारत का सम्मान, स्वाभिमान और उसकी ताकत बड़ी है। पूरे दुनिया में जितनी मोबाइल की बिक्री होती है उसका 46 प्रतिशत हिस्सा अकेले भारत में होता है। आज दुनिया ने तमाम देशों के लिए भारत ने एक नया बाजार खड़ा किया है।

दूसरी सरकारों में सुरक्षा से जुड़े तमाम हथियारों की खरीदारी विदेशों से होती थी। लेकिन आज भारत इस स्थिति में पहुंच गया है कि वह दुनिया के तमाम देशों को हथियार और दूसरे सामान निर्यात करने के लिए सक्षम हो गया है। हमने कहा था हम आएंगे और अयोध्या की धरती पर भव्य श्रीराम मंदिर बनाएंगे। राम लाल अपनी झोपड़ी से निकलकर महल में प्रवेश कर चुके हैं।

मनुष्य के जीवन में आस्था का बड़ा महत्व है। सरकार ने चुटकी बजाकर धारा 370 समाप्त कर दिया। तोप, बम, बुलेट, रिवाल्वर, राइफल हम दुनिया के दूसरे देशों को उपलब्ध करा रहे हैं। लखनऊ में ही ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है। भारत विश्व की महाशक्ति बनना चाहता है।

हमारे ऋषियों मनुष्यों ने जो हमें संदेश दिया है वसुदेव कुटुंबकम का उसे आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहते हैं। हम किसी को पहले आंख नहीं दिखाते हैं, लेकिन अगर कोई हमें आंख दिखाएगा तो हम उसका मुंह तोड़ जवाब देना जानते हैं और हमने जवाब दिया है।

हमारे सेवा के जवान अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हैं।कांग्रेस इसका प्रमाण पूछता है। सेना बहादुर जवानों से प्रमाण मांगा जा रहा है। शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.