Skip to content
Tuesday, October 27, 2026

महाराष्ट्र में कोविड-19 के नए वेरिएंट FLiRT के 91 मामले आए सामने, जानें इसके लक्षण

महाराष्ट्र में कोविड-19 के नए वेरिएंट FLiRT के 91 मामले आए सामने, जानें इसके लक्षण

महाराष्ट्र ने नए कोविड-19 ओमिक्रॉन सबवेरिएंट KP.2 के 91 मामले सामने आए हैं, जो पहले से प्रभावी JN.1 वेरिएंट से ज्यादा डॉमीनेटिंग हैं. जानकारी के मुताबिक पुणे में KP.2 वेरिएंट के सबसे अधिक 51 मामले दर्ज किए गए, जबकि ठाणे 20 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है.

जनवरी में पहचाने गए KP.2 वेरिएंट मार्च और अप्रैल तक महाराष्ट्र के कई हिस्सों में फैल गया. मार्च में मामलों में मामूली वृद्धि देखी गई थी. उस वक्त KP.2 वेरिएंट के कारण हुए औसतन 250 मामले सामने आए थे. पुणे और ठाणे के अलावा अमरावती और औरंगाबाद में सात मामले सामने आए हैं. इसके अलावा, सोलापुर में दो मामले और अहमदनगर, नासिक, लारुर और सांगली में KP.2 का एक मामला दर्ज किया गया था. गौरतलब है कि मुंबई में अब तक इसका कोई भी मामला सामने नहीं आया है.

क्या है FLiRT

सबवेरिएंट KP.1 और KP.2 दोनों से मिकलर कोविड का FLiRT वेरिएंट बना है. इसका नाम एक विशेष तरीके से प्राप्त हुआ है, जिसमें एक स्ट्रेन को “F” और “L” से दर्शाया गया है और दूसरे स्ट्रेन को “R” और “T” से दर्शाया गया है.

FLiRT के लक्षण 

जानकारी के मुताबिक कोविड-19 के इस वेरिएंट से ग्रसित होने पर आपको निम्नलिखित लक्षण नजर आ सकते हैं :

– गला खराब होना
– नाक बहना
– खांसी आना
– शरीर में दर्द होना
– बुखार होना
– सांस लेने में परेशानी होना
– कुछ मामलों में स्मेल और मुंह का स्वाद चला जाना आदि.

क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

कोविड-19 से बचाव के लिए, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाना और खराब हवादार स्थानों से बचना, बार-बार छुई जाने वाली सतहों को साफ करना, बीमार होने पर घर पर रहना, स्थानीय दिशानिर्देशों का पालन करना आदि शामिल है.

Filed under India Health Maharashtra

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.