Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

T20 वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी ने जारी किया नया एंथम, सभी ICC इवेंट्स में किया जाएगा इस्तेमाल

T20 वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी ने जारी किया नया एंथम, सभी ICC इवेंट्स में किया जाएगा इस्तेमाल

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक जून से खेले जाने वाले वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले एक नया एंथम सॉन्ग क्रिकेट प्रेमियों के लिए जारी किया है। इस सॉन्ग का इस्तेमाल अब वर्ल्ड क्रिकेट में होने वाले सभी आईसीसी इवेंट्स में भी किया जाएगा। इस सॉन्ग को एक तरह से अब आईसीसी का ब्रॉन्ड सॉन्ग भी माना जा सकता है। इससे पहले आईसीसी अपने किसी भी अहम इवेंट्स से पहले उसके लिए एक खास एंथम सॉन्ग को रिलीज करती थी, लेकिन इस बार उन्होंने बिल्कुल ही कुछ अलग किया है।

सोशल मीडिया पर जारी किया नया एंथम सॉन्ग

आईसीसी की तरफ से इस नए एंथम सॉन्ग को सोशल मीडिया के जरिए जारी किया गया है। इस सॉन्ग में आईसीसी के कई अलग-अलग वर्ल्ड इवेंट्स की क्लिप दिखाई गई हैं, जिसमें वनडे वर्ल्ड कप, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबलों की क्लिप के अलावा टी20 वर्ल्ड कप के मैच भी शामिल है। इस सॉन्ग की जो सबसे खास बात है वह ये कि इसमें पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ वुमेंस क्रिकेट की भी खिलाड़ी दिखाई गई हैं। इस सॉन्ग की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेले गए मुकाबले की जहां क्लिप दिखाई गई है तो वहीं इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले और वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप मैचों के भी दृश्य दिखाए गए हैं।

आईसीसी के ये हैं आगामी वर्ल्ड इवेंट्स

अगले एक साल में आईसीसी के विभिन्न वर्ल्ड इवेंट्स को देखा जाए तो एक जून से जहां वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है तो वहीं इसके बाद इसी साल अक्टूबर और नवंबर के महीने में आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप का आयोजन बांग्लादेश की मेजबानी में होगा। साल 2025 की शुरुआत में मलेशिया में आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, वहीं इसके बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी, जबकि जून 2025 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला होगा।

Filed under Cricket India Sports

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.