Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

बंगाल की खाड़ी में उठने वाला है भयंकर तूफान, 102 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

बंगाल की खाड़ी में उठने वाला है भयंकर तूफान, 102 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत प्रचंड गर्मी से जूझ रहा है। कई शहरों तापमान में 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिल्ली एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में पिछले दो हफ्ते से प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और तेज होने की संभावना है,जिससे चक्रवात तूफान की उम्मीद जताई जा रही है।

मछुआरों को समुद्र में जाने की दी गई सलाह

भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि यह तूफान 25 मई की शाम तक बंगाल की खाड़ी से टकराने की संभावना। रविवार को चक्रवात की वजह से 102 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। आईएमडी ने मछुआरों को 24 मई तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी में, 26 मई तक मध्य बंगाल की खाड़ी में और 24 मई से 27 मई की सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी है।

इन राज्यो में होगी झमाझम बारिश

आईएमडी ने 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में भारी बारिश की आशंका है।

कैसा रहेगा मानसून

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक,, इस साल जून और सितंबर के बीच भारत में सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है। देश में 868.6 मिमी की लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का 102 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, जून से सितंबर तक मध्य और पश्चिमी भागों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में सामान्य बारिश होगी और उत्तर-पूर्व भारत और पूर्वी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होगी।

Filed under West Bengal

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.