Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 27°C

भिगोए हुए बादाम खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, आज ही बना लें अपनी डाइट का हिस्सा

भिगोए हुए बादाम खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, आज ही बना लें अपनी डाइट का हिस्सा

आपने बचपन में मां या दादी को कहते सुना होगा कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और वे रोज रात को कुछ बादाम पानी में भिगोकर रख देती हैं, और सुबह हमें खिलाती थीं। लेकिन क्या आप इसकी वजह जानते हैं कि वे ऐसा क्यों करती थीं? क्यों वे बादाम को पानी में भिगोकर खिलाती थीं। दरअसल, बादाम में भिगाकर बादाम खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस आर्टिकल में हम इस बारे में जानने की कोशिश करेंगे कि भिगोए हुए बादाम खाने से क्या लाभ मिल सकते हैं।

पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है

आपको बता दें कि बादाम के छिलकों में एक खास कंपाउंड होता है, जिसे फाइटिक एसिड कहा जाता है। फाइटिक एसिड पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होने से रोकता है। लेकिन पानी में भिगोए हुए बादामों में इसकी मात्रा कम हो जाती है, जिसके कारण हमारा शरीर बेहतर तरीके से बादाम में मौजूद पोषक तत्वों को अवशोषित कर पाता है।

वजन कंट्रोल में मदद

बादाम में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, फाइबर आपके पेट को काफी समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवर ईटिंग की समस्या कम होती है। साथ ही, पानी में भिगोए जाने की वजह से ये नरम हो जाते हैं, जिन्हें खाने में आसानी होती है। इसकी वजह से ये आसानी से पच भी जाते हैं।

ब्लड शुगर लेवल मैनेज होता है

फाइबर ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। बादाम में फाइबर होता है, जो शुगर को एक साथ रिलीज करने के बदले, धीरे-धीरे रिलीज करता है। इसलिए डायबिटीज को मैनेज करने या इससे बचाव करने में भी बादाम खाना फायदेमंद हो सकता है।

हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है

दिल को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी फैट्स यानी अनसैचुरेटेड फैट्स काफी जरूरी होते हैं। बादाम में ये हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन्हें खाने से आपकी सेहत का ख्याल रखने में काफी मदद मिलती है। हेल्दी फैट्स कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है। इसलिए बादाम खाने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचाव में मदद मिलती है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

बादाम में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये फ्री रेडिकल डैमेज को कम करते हैं, जिससे रिंकल्स और फाइन लाइन्स की समस्या कम होती है। साथ ही, ये बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें बायोटीन होता है, जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

Filed under Health

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.