Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

चुनाव परिणाम से पहले खरगे का बड़ा दावा, बताया INDI गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें; किन राज्यों में कांग्रेस को होगा फायदा

चुनाव परिणाम से पहले खरगे का बड़ा दावा, बताया INDI गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें; किन राज्यों में कांग्रेस को होगा फायदा

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग और परिणाम से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दावा किया है।

खरगे ने कहा कि भाजपा की 400 सीटें जीतने की बात हवाहवाई साबित होने वाली है और केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनने वाली है।

जीत का किया दावा

खरगे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से लोग नाखुश हैं और यही परिणाम सामने आने वाले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में खरगे ने कहा कि लोग बेरोजगारी, महंगाई को लेकर काफी परेशान है, इसलिए वो अब इंडी गठबंधन की सरकार चाहते हैं।

बुहमत से ज्यादा सीटें लाएगा ‘INDIA’

खरगे ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन (INDIA) बुहमत के आंकड़े 272 से ज्यादा सीटें लाने वाली है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब रिपीट नहीं होगी।

इन राज्यों में बढ़ेंगी कांग्रेस की सीटें

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आंध्र में कुछ सीटें पा सकती है, लेकिन तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र में कांग्रेस का पलड़ा भारी है। यूपी में भी गठबंधन की वजह से हमें ज्यादा सीटें मिलेंगी।

खरगे ने कहा कि मुझे लगता है कि गठबंधन की सरकार बनेगी, क्योंकि लोगों को समझ में आ गया है कि बीजेपी किस तरह आरक्षण खत्म कर रही है। अगर भाजपा की नीयत अच्छी होती तो वे केंद्र सरकार में खाली पड़े 30 लाख पदों को भर देते और उनमें से आधे से ज्यादा पद गरीबों, दलितों और पिछड़ों को मिल जाते।

 

Filed under India Elections

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.