Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

‘मतलब की दोस्ती थी, अब दिल्ली में वे एक-दूसरे को गालियां देंगे’, गोपाल राय के बयान पर शहजाद पूनावाला

‘मतलब की दोस्ती थी, अब दिल्ली में वे एक-दूसरे को गालियां देंगे’, गोपाल राय के बयान पर शहजाद पूनावाला

भारतीय जनता पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस और आप गठबंधन की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘स्वार्थ की दोस्ती’ बताया. शहजाद पूनावाला का यह बयान दिल्ली सरकार के मंत्री और आप नेता गोपाल राय की पर उस टिप्पणी पर आया हैं, जिसमे उन्होंने कहा था कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा.

दिल्ली सरकार के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा था कि AAP कांग्रेस के साथ गठबंधन किए बिना, स्वतंत्र रूप से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों दलों के बीच गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए बनाया गया था और इसका विस्तार राज्य चुनावों तक नहीं होगा.

शहजाद पूनावाला ने साधा निशाना

दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता गोपाल राय के बयान पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने हमला बोलते हुए कहा, “गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में उनकी(INDIA गठबंधन) जो 7 में से 0 सीटें आई हैं, उसके बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और AAP के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा. ये केवल मतलब की दोस्ती थी. अब दिल्ली में भी वे एक-दूसरे को गालियां देंगे. ये ही INDI गठबंधन का असली चेहरा है.”

भाजपा नेता शाइना एन.सी. ने भी खड़े किए सवाल

भाजपा नेता शाइना एन.सी. ने AAP नेता गोपाल राय के बयान पर कहा, “कांग्रेस और AAP दोनों उलझन में हैं, कहीं साथ हैं तो कहीं अलग. दिल्ली में साथ थे तो पंजाब में अलग, अभी कहते हैं कि हम अलग है. एक चीज़ स्पष्ट है कि यह स्वार्थ की राजनीति और स्वार्थ का गठबंधन है, उन्हें सिर्फ सत्ता का मोह है. जब जनहित में सोचते हैं तो एक विचारधारा होती है, एक समान एजेंडा होता है, जो AAP और कांग्रेस में नहीं है.”

लोकसभा चुनाव में करना पड़ा था हार का सामना

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया था. दिल्ली में ये गठबंधन पूरी तरह से असफल साबित हुआ था क्योंकि बीजेपी ने यहां 7 में से 7 सीटों पर कब्ज़ा किया था.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.