Skip to content
Thursday, November 5, 2026

मणिपुर CM के सुरक्षाकर्मियों पर हमला, उग्रवादियों ने कई राउंड फायरिंग की, एक जवान घायल

मणिपुर CM के सुरक्षाकर्मियों पर हमला, उग्रवादियों ने कई राउंड फायरिंग की, एक जवान घायल

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अग्रिम सुरक्षा काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया। सोमवार (10 जून) को हुए इस हमले में एक जवान घायल हुआ है। उग्रवादी कांगपोकपी जिले में घात लगाकर बैठे थे और जब मुख्यमंत्री का सुरक्षा काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था तभी उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के समीप कोटलेन गांव के पास गोलीबारी अब भी जारी है। पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान कम से कम एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं। वह जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे।’’ संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय और कम से कम 70 मकानों में आग लगा दी थी।

मणिपुर में फिर शुरू हुई हिंसा

पिछले साल लगातार हिंसा की आग में जलने वाला मणिपुर एक बार फिर इसकी चपेट में आ गया है। अहम बात यह है कि अब जिरिबाम जिले में हिंसा शुरू हुई है, जो कि अब तक इससे बचा हुआ था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी राज उग्रवादी 3-4 बोट से पहुंचे थे और उन्होंने कई घरों और पुलिस चौकियों में भी आग लगा दी थी। इसके बाद अब दोबारा पुलिस पर हमला हुआ है।

घायल सुरक्षाबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया

उग्रवादी हमले में घायल सुरक्षाबल को इम्फाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि मणिपुर पुलिस की सुरक्षा टीम सीएम एन बीरेन सिंह के दौरे से पहले जिरीबाम गई थी। फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

हिंसा प्रभावित जिरीबाम में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में

मणिपुर के जिरीबाम जिले में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा दो पुलिस चौकियों और कम से कम 70 मकानों को आग लगाए जाने की घटना के बाद राज्य में रविवार को स्थिति ‘तनावपूर्ण’ लेकिन ‘नियंत्रण में’ रही। उन्होंने बताया कि शनिवार को हुई घटना के बाद प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, जिरीबाम इलाके में हुई ताजा हिंसा के बाद सोमवार को करीब 600 लोग अब असम के कछार जिले में शरण ले रहे हैं। कछार जिले की पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, जिरीबाम में एक व्यक्ति की हत्या के बाद अज्ञात बदमाशों ने जिरीबाम जिले में मीतेई और कुकी दोनों समुदायों के कई घरों को जला दिया।

Filed under India Manipur

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.