Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 34°C

रेलवे से डिजिटल स्क्रीन तक और समुद्र से आसमान तक भारत-बांग्लादेश की दोस्ती लेगी नया आकार, पीएम मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

रेलवे से डिजिटल स्क्रीन तक और समुद्र से आसमान तक भारत-बांग्लादेश की दोस्ती लेगी नया आकार, पीएम मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

भारत और बांग्लादेश की दोस्ती अब रेलवे से लेकर डिजिटल स्क्रीन तक और समुद्र से आसमान तक एक नया आकार लेगी। बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना से द्विपक्षीय वार्ता करने के बाद पीएम मोदी ने आज बड़ा ऐलान किया है। इसके अनुसार बांग्लादेश में बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी, डिजिटलीकरण और समुद्री व आसमानी सुरक्षा को मजबूती देने का साथी बनेगा। पीएम मोदी ने बांग्लादेश के साथ व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर वार्ता शुरू करने पर सहमति जताई और समग्र संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए भविष्योन्मुखी दृष्टिपत्र तैयार किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बातचीत के बाद कहा कि बांग्लादेश, भारत का सबसे बड़ा विकास साझेदार है और नई दिल्ली उसके साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने हसीना की मौजूदगी में कहा कि भारत-बांग्लादेश के बीच नए क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक भविष्योन्मुखी दृष्टिपत्र तैयार किया गया है। दोनों पक्षों ने डिजिटल क्षेत्र, समुद्री क्षेत्र और रेलवे कनेक्टिविटी सहित अन्य क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। मोदी और हसीना की बीच वार्ता के बाद भारत और बांग्लादेश ने ‘‘हरित साझेदारी’’ के लिए साझा दृष्टिपत्र को अंतिम रूप दिया।

मोदी ने कहा-बांग्लादेश अच्छा दोस्त, तो हसीना कहा – भारत हमारा परखा हुआ मित्र

दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग और समुद्री अर्थव्यवस्था पर समझौते को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मीडिया को जारी अपने बयान में मोदी ने कहा कि दोनों पक्ष आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत शुरू करने को सहमत हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी व्यापक चर्चा हुई। ,‘‘हम हिंद प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने के बांग्लादेश के फैसले का स्वागत करते हैं।’

’ उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ संबंधों को महत्व देता है और बांग्लादेश, भारत की पड़ोसी पहले नीति, एक्ट ईस्ट नीति, सागर नीति और हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण के केन्द्र में है। हसीना ने कहा कि ‘‘भारत हमारा अहम पड़ोसी और परखा हुआ मित्र है’’ और ढाका, नयी दिल्ली के साथ अपने संबंधों को काफी महत्व देता है।

Filed under India World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.