Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थौबल जिले में चलाया संयुक्त अभियान

असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थौबल जिले में चलाया संयुक्त अभियान

असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस द्वारा मणिपुर के थौबल जिले में चलाए गए संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद तथा युद्ध संबंधी सामान बरामद किया गया। असम राइफल्स की ओर से रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

आधिकारिक बयान के अनुसार, अभियान के दौरान एक 12 बोर सिंगल बैरल गन, एक 12 बोर बोल्ट एक्शन राइफल, एक 9 एमएम सीएमजी, गोला-बारूद और ग्रेनेड बरामद किए गए। यह अभियान वेथौ रिज क्षेत्र में हथियारों और गोला-बारूद की मौजूदगी के बारे में एक विशेष खुफिया सूचना के बाद शुरू किया गया था।

असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

असम राइफल्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘मणिपुर के थौबल जिले के वेथौ रिज क्षेत्र में हथियारों और गोला-बारूद की मौजूदगी की विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया और एक 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक, एक 12 बोर बोल्ट एक्शन राइफल, एक 9 एमएम सीएमजी, गोला-बारूद, ग्रेनेड और युद्ध संबंधी सामान बरामद किया।’

बरामद सामान मणिपुर पुलिस को सौंपा

बयान में कहा गया कि बरामद सामान मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। इससे पहले, मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिले के लामलोंग गांव के पास शांटोंग से तीन विद्रोहियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में केवाईकेएल ग्रुप के थियाम लुखोई लुवांग (21), केवाईकेएल ग्रुप के कैशम प्रेमचंद सिंह (24) और केसीपी नोयोन ग्रुप के इनाओबी खुंद्राकपम (20) शामिल हैं।

 

Filed under Assam

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.