Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 34°C

असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में शपथ के दौरान लगाया ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा

असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में शपथ के दौरान लगाया ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा

हैदराबाद के सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 18वीं लोकसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन संसद सदस्य के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण करने के दौरान ओवैसी ने ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा लगाकर विवाद पैदा कर दिया.

दरअसल, प्रोटेम स्पीकर ने अससुद्दीन ओवैसी को लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए बुलाया. ओवैसी आए और बिस्मिल्लाह पढ़कर सांसदी की शपथ ग्रहण की. सासंद पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने जाते-जाते ‘जय भीम, जय तेलंगाना और बाद में जय फलिस्तीन’ का नारा लगा दिया. जिसको लेकर संसद में भाजपा सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया.

पांचवीं बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद लोकसभा सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है. असदुद्दीन ओवैसी को इस बार कुल 6,61,981 वोट मिले और उन्होंने बीजेपी की माधवी लता को 3,38087 वोटों से मात दी है. इससे पहले 2019 के चुनाव में ओवैसी ने कुल 58.95% वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की थी.

कब-कब जीते ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद लोकसभा सीट से पहली बार 2004 में चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने 2009, 2014, 2019 और 2024 में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है.

पहले दिन पीएम मोदी ने ली सांसदी की शपथ

बता दें कि अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार (24, जून) को हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ ही अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली. कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) भर्तृहरि महताब ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया और सदस्यों को शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री मोदी हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटे हैं. मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद ने नौ जून को शपथ ली थी.

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.