Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

Weight Loss के सफर में कुछ मीठा खाने का करे मन, तो बेझिझक करें इन Sweet Dishes का सेवन

Weight Loss के सफर में कुछ मीठा खाने का करे मन, तो बेझिझक करें इन Sweet Dishes का सेवन

दुनिया में बहुत कम ही लोग होंगे, जिन्हें मीठा बिल्कुल ही पसंद न हो। मीठा खाना अक्सर लोगों को पसंद होता है। लेकिन यदि आप इस समय वजन कम कर रहे हैं या फिर करना चाहते हैं, तो इस दौरान मीठा खाना आपके Weight Loss के सफर में बाधा डाल सकता है। लेकिन हम कुछ ऐसी स्वीट्स के बारे में आपको बता रहे हैं, जिन्हें खाकर आपका बिल्कुल भी वजन नहीं बढ़ेगा। इन स्वीट्स में बहुत कम कैलोरी, हाई फाइबर और अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिन्हें खाकर आप आसानी से अपना वेट लॉस कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ मिठाइयों के बारे में।

मखाना खीर

इसे बनाने के लिए कम वसा वाले एक लीटर दूध को उबालें, आधा रहने पर इसमें भुना हुआ मखाना और हरी इलायची पाउडर को डालें। मीठे के लिए शहद का उपयोग करें। हाई फाइबर और कम कैलोरी वाली मखाना खीर तैयार है।

रागी हलवा

हाई फाइबर से भरपूर रागी के आटे का हलवा बनाने के लिए कम घी में आटे को भूनकर इससे हलवा बनाएं और इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें। चीनी की जगह गुड़ का उपयोग करें।

चिक्की

चिक्की सबसे अधिक फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर एक हेल्दी स्नैक्स है। इसे तिल, मूंगफली, ड्राई फ्रूट्स, कुछ सीड्स और गुड़ के साथ बनाया जाता है।

बाजरे का लड्डू

बाजरे के आटे से तैयार होने वाला बाजरे का लड्डू वेट लॉस की जर्नी को आसान बनाते हुए आपके मीठे की क्रेविंग को मिटाता है। इसे मोती बाजरा, ड्राई फ्रूट्स, रागी, जई, और कुछ सीड्स को मिलाकर तैयार किया जाता है।

सेब और बेरी की खीर

पोषण से भरपूर इस खीर को बनाने के लिए कम फैट वाले दूध में कद्दूकस किए हुए सेब और ताजी बैरीज को मिलाकर तैयार किया जाता है।

मूंग दाल का हलवा

कम घी में मूंग दाल, कुछ कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और चीनी की जगह खजूर का पेस्ट मिलाकर तैयार किया जाता है।

ओट्स लड्डू

इसे ओट्स को नट्स और सीड्स के साथ सूखा भूनकर, मीठे के लिए खजूर और थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर तैयार किया जाता है।

Filed under India Health

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.