Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

BJP नेता प्रभात झा की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एयर एंबुलेंस से पहुंचाया गया दिल्ली, हॉस्पिटल मिलने पहुंचे CM मोहन

BJP नेता प्रभात झा की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एयर एंबुलेंस से पहुंचाया गया दिल्ली, हॉस्पिटल मिलने पहुंचे CM मोहन

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. वे 2 दिन से भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती थे. तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें भोपाल से दिल्ली एयरलिफ्ट कर दिया गया है. प्रभात झा का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे.

एयर एंबुलेंस के जरिए प्रभात झा को भेजा गया दिल्ली

बीजेपी नेताओं के अनुसार, प्रभात झा को न्यूरोलॉजिकल परेशानियों के चलते बंसल अस्पताल में 2 दिन पहले भर्ती किया गया था. आज अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर सुबह 11 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए भेजा गया है. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें एडमिट किया जाएगा.

उनका रूटीन ट्रीटमेंट भी मेदांता में ही चलता है. बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा को देखने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हितानंद शर्मा बंसल अस्पताल पहुंचे.

सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

प्रभात झा से मुलाकात के बाद सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता  प्रभात झा के अस्वस्थ होने का समाचार मिलने पर भोपाल स्थित बंसल हॉस्पिटल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. बाबा महाकाल से उनके शीघ्र पूर्णत स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेताओं में होती है गिनती

बता दें कि प्रभात झा की गिनती ग्वालियर-चंबल के कद्दावर बीजेपी नेताओं में होती है. वे 2 बार राज्यसभा सांसद रहे हैं. उनको सिंधिया परिवार का धुर-विरोधी नेता भी माना जाता था. लेकिन जब सिंधिया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे तो उन्होंने हमले करना कम कर दिए थे. बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रभात झा जन्म 4 जून 1957 को हुआ था. बिहार से होने के बावजूद प्रभात झा मध्य प्रदेश के बड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.