Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 31°C

रूस में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को दी Good News, इन दो शहरों में वाणिज्य दूतावास खोलने का एलान

रूस में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को दी Good News, इन दो शहरों में वाणिज्य दूतावास खोलने का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रूस दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने रूस के कजान और यिकातेरिन बुर्ग शहरों में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की। इससे भारत और रूस के मध्य यात्रा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

आपसे गुड न्यूज साझा करना चाहता हूं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपसे एक गुड न्यूज साझा करना चाहता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि कजान और यिकातेरिन बुर्ग में दो नए काउंसुलेट खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे आना-जाना और व्यापार-कारोबार और आसान होगा।

कितना अहम है रूस क यिकातेरिन बुर्ग

मौजूदा समय में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग और व्लादिवोस्तोक में भारत के दो वाणिज्य दूतावास हैं। कजान और यिकातेरिन बुर्ग में दो नए वाणिज्य दूतावास के साथ इनकी संख्या चार हो जाएगी। बता दें कि यिकातेरिन बुर्ग रूस का चौथा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर एक महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र के रूप में उभरा है। 2018 में इस शहर ने फीफा विश्व कप के चार मैचों की मेजबानी की थी।

नदियों के संगम पर बसा है कजान

अगर कजान शहर की बात करें तो यह वोल्गा और कज़ांका नदियों के संगम पर स्थित है। रूस में इस शहर की सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र के रूप में पहचान है। इन सबके अलावा एक उभरता आर्थिक केंद्र भी है। बता दें कि अक्टूबर में रूस इसी कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

रूस के बाद ऑस्ट्रिया जाएंगे पीएम मोदी

रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को पहुंचे हैं। रूस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई यानी आज ऑस्ट्रिया जाएंगे। दो दिवसीय अपनी ऑस्ट्रिया की यात्रा के दौरान पीएम मोदी वहां के चांसलर कार्ल नेहमर और राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

चार दशक बाद ऑस्ट्रिया की यात्रा करने वाले मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। आखिरी बार 1983 बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ऑस्ट्रिया की यात्रा की थी।

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.