Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

‘हरियाणा में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP…’, बोले पंजाब के CM भगवंत मान

‘हरियाणा में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP…’, बोले पंजाब के CM भगवंत मान

हरियाणा में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके मद्देनजर सियासी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उनकी आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि, इसके लिए किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की बात कही गई।

मुख्यमंत्री भगवत मान ने कहा, “आज हम बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। हम तेजी से नेशनल पार्टी बने हैं। आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि आने वाले दिनों में ‘आप’ ताकत से वहां चुनाव लड़ेगी। आधा हरियाणा दिल्ली से टच किया है और आधा पंजाब से टच करता है। हरियाणा के लोगों ने सभी पार्टी को मौका दिया। अब वहां के लोग बदलाव चाहते हैं। केजरीवाल भी हरियाणा से हैं। सालोगन भी देख लिया- अपने बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल। हमारी रिश्तेदारियां भी हरियाणा में हैं। हमारी टीम अच्छी है। एक टीम के तौर पर ही चुनाव लड़ते हैं।”

“हरियाणा में आम आदमी पार्टी की जरूरत”

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, “हरियाणा में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। पिछले 10 साल से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार है और यहां क्या हाल है, देखा है। फिरौती सबसे ज्यादा है। किसानों के हाल हमने देखे। अग्निवीर योजना इस देश के साथ धोखा है, वापस होना चाहिए, ये हमारा इस चुनावों में मुद्दा होगा। बेरोजगारी है। फिरौती उद्योग चरम पर है। आज हरियाणा में आम आदमी पार्टी की जरूरत है। एक बहुत अच्छा नारा अपने बेटे के लिए हरियाणा की जानता ने दिया है- बदलेंगे हरियाणा का हाल। हरियाणा में पूरी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।”

इंडी गठबंधन पर संजय सिंह ने कहा, “हर जगह की परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं। 144 करोड़ लोगों का देश है। लोकसभा की परिस्थिति अलग थी। अब अलग हैं। 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।” ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी ऐसा चुनाव लड़ेगी जो देखा ना होगा। ये चुनाव अद्भुत और शानदार होगा।

Filed under India Haryana Punjab

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.