Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

बीजेपी ऑफिस का वो कर्मचारी जो अध्यक्ष के साथ है रहता, पीएम मोदी ने जाना हाल

बीजेपी ऑफिस का वो कर्मचारी जो अध्यक्ष के साथ है रहता, पीएम मोदी ने जाना हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बीजेपी केंद्रीय कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने बीजेपी कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों से मुलाकात की. बीजेपी मुख्यालय में काम करने वाले नए पुराने करीब 95 से 100 कर्मचारियों के साथ पीएम ने समय गुजारा और उनको बीजेपी परिवार का अभिन्न हिस्सा बताया. पीएम ने करीब 4-5 कर्मचारियों से सीधे नाम लेकर उनके परिवार, उनके बच्चों के बारे में पूछा और ये भी पूछा बच्चे क्या करते हैं. एक कर्मचारी से पीएम ने उन की मां के बारे में भी पूछा और उनका हाल चाल जाना.

पीएम की बीजेपी कर्मचारियों के साथ मुलाकात के बाद बीजेपी दफ्तर में एक चतुर्थ ग्रेड कर्मचारी जिनका नाम रावत हैं, उन्होंने बताया कि रावत सदा से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अटैच रहे हैं. लगभग 4 दशक से कार्यरत रावत ने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, कुशाभाऊ ठाकरे, वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के सभी राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ काम किया है.

पीएम ने की कर्मचारियों की तारीफ

उत्तराखंड से ताल्लुकात रखने वाले रावत अपने सादा व्यवहार के लिए जाने जाते हैं और जिस किसी को भी पार्टी अध्यक्ष बनाया जाता है यह उसके ऑफिस का कामकाज देखते हैं. बीजेपी दफ्तर में दर्जन भर से अधिक चतुर्थ ग्रेड कर्मचारी हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के महासचिव रहते करीब से काम किया है और पीएम मोदी उन सभी को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और उनसे कल बात भी की. पीएम ने पूरे चुनाव भर (करीब तीन महीने) कर्मचारियों द्वारा काम से छुट्टी नहीं लेने पर उनकी जमकर तारीफ की और शुक्रिया अदा किया.

जेपी नड्डा के संग की मीटिंग

पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में काफी लंबा समय बिताया उन्होंने करीब 2.15 घंटे मुख्यालय में बिताए. पीएम ने करीब 1 घंटा कर्मचारियों के साथ बिताए, उनके संग बातचीत की उन का हाल चाल जाना उन के परिवार के बार में हाल चाल पूछा और उन का उत्साह और मनोबल बढ़ाने के लिए उन की तारीफ करते भी पीएम मोदी नजर आए. कर्मचारियों के संग 1 घंटा बिताने के बाद पीएम मोदी ने करीब सवा घंटे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष के साथ मीटिंग की.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.