Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

शेयर बाजार में बड़ी तेजी, 1 ही दिन में निवेशकों ने बनाए ₹7 लाख करोड़, 1300 अंक उछला सेंसेक्स

शेयर बाजार में बड़ी तेजी, 1 ही दिन में निवेशकों ने बनाए ₹7 लाख करोड़, 1300 अंक उछला सेंसेक्स

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को आज शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.62 फीसदी या 1292 अंक की बढ़त लेकर 81,332 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान पर और 3 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 1.76 फीसदी या 428 अंक की बढ़त लेकर 24,834 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 शेयर हरे निशान पर और 3 शेयर लाल निशान पर थे। बाजार में आई इस तेजी से शेयर बाजार के निवेशकों को आज 7 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी श्रीराम फाइनेंस में 9.52 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, सिप्ला में 5.76 फीसदी, डिविस लैब में 5.39 फीसदी, भारती एयरटेल में 4.32 फीसदी और अपोलो हॉस्पिटल में 4.14 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट ओएनजीसी में 1.04 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 0.11 फीसदी और एचडीएफसी बैंक में 0.02 फीसदी दर्ज हुई।

सभी सूचकांक हरे निशान पर हुए बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को आज सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक तेजी निफ्टी मेटल में 3.30 फीसदी, निफ्टी आईटी में 2.35 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 3.07 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.45 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.40 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.38 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.68 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.49 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 2.77 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.77 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.87 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.22 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 2.43 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.86 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

Filed under Business

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.