Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 24°C

मुंबई के जंगल में जंजीर से जकड़ी मिली एक विदेशी महिला, कई दिनों से नहीं खाया था खाना

मुंबई के जंगल में जंजीर से जकड़ी मिली एक विदेशी महिला, कई दिनों से नहीं खाया था खाना

जिले के कराड़ी जंगल वाले इलाके से एक विदेशी महिला को रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि विदेशी महिला अमेरिका की रहने वाली है। महिला को जंगल में एक पेड़ से बांधकर किसी ने छोड़ दिया था। स्थानीय लोगों ने महिला को पेड़ से बंधा हुआ देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला को वहां से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिला कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। वहीं महिला का इलाज कराया जा रहा है।

ग्रामीणों ने पुसिस को दी सूचना

दरअसल, पूरा मामला सिंधुदूर्ग जिले का है। यहां पर शनिवार की सुबह कुछ किसानों ने विदेशी महिला को जंगल में देखा। महिला एक पेड़ से बंधी हुई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को रेस्क्यू कर जंगल से निकाला और पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता बेहद कमजोर है। पीड़िता से बयान लेने की कोशिश की गई, लेकिन पीड़िता इतनी कमजोर थी कि वह कुछ भी बोल सकने में सक्षम नहीं दिखी। किसी तरह से कॉपी-पेन देकर महिला से घटना के बारे में लिखवाया गया, जिसके बाद महिला ने कॉपी पर लिखकर घटना के बारे में जानकारी दी।

तमिलनाडु के शख्स से हुई शादी

पीड़ित महिला के लिखित बयान के मुताबिक उसने तमिलनाडु के एक शख्स से शादी की थी। उसके पति ने उसे इंजेक्शन लगाया और फिर उसे यहां लाकर जंगल में पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसका पति वहां से चला गया और महिला को वहीं पर छोड़ दिया। महिला ने पुलिस को लिखित बयान में बताया कि वो 40 दिन से बिना खाये जंगल में थी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला कमजोरी के चलते फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। पीड़ित अमेरिकन महिला के पास से तमिलनाडु का राशन कार्ड भी मिला है। वहीं घटना सामने आने के बाद सावंतवाड़ी पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 3 टीमें बनाई है। इनमें से एक टीम तमिलनाडु के लिए भी रवाना हो गई है।

सिंधुदुर्ग के ओरोस अस्पताल में चल रहा इलाज

अधिकारी ने बताया, “महिला को सावंतवाड़ी (राज्य के कोंकण क्षेत्र में) के एक अस्पताल और फिर सिंधुदुर्ग के ओरोस अस्पताल ले जाया गया। उसकी मानसिक और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, उसे इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। वह खतरे से बाहर है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।”

अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी सहित कई दस्तावेज बरामद

पुलिस के इस मामले में महिला के अमेरिकी पासपोर्ट की एक फोटोकॉपी के साथ-साथ तमिलनाडु के पते वाला आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया, पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, महिला पिछले 10 सालों से भारत में है, लेकिन मूल रूप से अमेरिका से है। अधिकारी ने आगे कहा, वह मानसिक समस्याओं से पीड़ित है और उसके पास से कई मेडिकल दस्तावेज मिले हैं।

Filed under Maharashtra

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.