Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 26°C

झारखंड रेल हादसा: मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस के 18 डब्बे पटरी से उतरे, हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड रेल हादसा: मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस के 18 डब्बे पटरी से उतरे, हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबम्बो रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. बताया जा रहा है कि रेल के 18 कोच पटरी से उतर गए. इस हादसे में दो यात्री की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हो गए हैं. मौके पर रेलवे कर्मचारियों के साथ एआरएम, एडीआरएम और सीकेपी की टीम पहुंच गई हैं जो घायलों को रेस्क्यू कर रही है. साथ ही टीम ने 80 प्रतिशत यात्रियों को घटनास्थल से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया है.

घटना की पुष्टि करते हुए एक अधिकारी ने कहा कि 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के सुबह करीब 3:45 बजे चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउट और बाराबम्बो के बीच चक्रधरपुर के पास 18 कोच के पटरी से उतरने की सूचना मिली थी. हादसे में दो यात्री की मौत हो गई है.

हादसे में दो यात्री की मौत

एसईआर ने कहा, बाराबम्बो के पास हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस के 18 कोच पटरी से उतर गए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हो गए. बचाव अभियान अभी जारी है. एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर बचाव कार्य कर रही है.

पहले अधिकारी ने बताया कि रेल हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है. मृतक मुंबई हावड़ा मेल अपलाइन के B4 कोच में यात्रा कर रहा था. साथ ही बी 4 कोच में एक और यात्री के फंसे होने की खबर है और उसे बाहर निकालने का काम अभी जारी है.

सीएम हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

वहीं, इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए तत्काल घायलों के इलाज की व्यवस्था करने को कहा है. साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों तक हर जरूरत की हर मदद उपलब्ध कराने की व्यवस्था करते हुए सूचना देने का भी निर्देश दिया है. चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन के द्वारा घटनास्थल की ओर पर कई एंबुलेंस रवाना की गई हैं. घटना में 20 लोगों के भी घायल होने की भी जानकारी मिली है. साथ ही प्रशासन ने बाराबम्बो के पास हुए ट्रेन नंबर 12810 के पटरी उतरने की घटना के लिए हेल्पलाइन नंबर 0651-27-87115 भी जारी किया गया है.

रेलवे द्वारा जारी किए हेल्पलाइन नंबर

  • टाटानगर- 06572290324
  • चक्रधरपुर- 06587 238072
  • राउरकेला- 06612501072, 06612500244
  • हावड़ा- 9433357920, 03326382217
  • रांची- 0651-27-87115.
  • एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क- 033-26382217, 9433357920
  • एसएचएम हेल्प डेस्क- 6295531471, 7595074427
  • केजीपी हेल्प डेस्क- 03222-293764
  • सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर- 55993
  • पी एंड टी- 022-22694040
  • मुंबई- 022-22694040
  • नागपुर- 7757912790

स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि रेल दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां ब्लॉक के पोटोबेड़ा में हुई. उन्होंने कहा, “दुर्घटना में मुंबई-हावड़ा मेल और एक मालगाड़ी शामिल है.

चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचे यात्री

हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान में जुटी टीम ने 80 प्रतिशत यात्रियों को बस से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया है. बाकी बचे हुए यात्रियों को भी घटनास्थल से स्टेशन भेजने के लिए एक बचाव ट्रेन को घटनास्थल पर भेजा गया है.

Filed under Jharkhand India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.