Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

रेलवे ने मेडिकल छात्रों के लिए निकाली नौकरियों की भरमार, 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

रेलवे ने मेडिकल छात्रों के लिए निकाली नौकरियों की भरमार, 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने मेडिकल छात्रों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। बोर्ड ने पैरामेडिकल कैटेगरी के तहत 1376 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन की मानें तो इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी जो 16 सितंबर 2024 तक चलेगी। याद रहे कि आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

क्या मांगी गई है योग्यता?

उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल/विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित क्षेत्र में 12वीं/डिग्री/डिप्लोमा आदि होने चाहिए। साथ ही उसकी न्यूनतम आयु पदानुसार 18 से 22 एवं अधिकतम आयु 33 से 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती से जुड़ी पात्रता एवं मापदंड की डिटेल के लिए उम्मीदवार जारी की गई नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर पाएंगे, अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित फीस जरूर जमा कर दें तभी आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

कितनी लगेगी फीस?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन/पीडब्ल्यूबीडी/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 250 रुपये का जमा करना होगा।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होना होगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे उन्हें मेडिकल टेस्ट एवं डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों में पास उम्मीदवारों को रिक्त पदों के लिए सेलेक्ट किया जाएगा।

Filed under Education

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.