Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

‘पान और गुटखा खाकर रोड पर थूकने वालों की अखबार में छपे फोटो’, नितिन गडकरी ने क्यों कही ये बात

‘पान और गुटखा खाकर रोड पर थूकने वालों की अखबार में छपे फोटो’, नितिन गडकरी ने क्यों कही ये बात

स्वच्छ भारत अभियान के आज (2 अक्टूबर) 10 साल पूरे हो गए हैं. गांधी जयंती और स्वच्छ भारत अभियान को लेकर देशभर में कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी बीच, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, नागपुर महानगरपालिका द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि जो लोग सड़क पर गुटखा खाकर थूकते हैं उनकी तस्वीर अखबार में छापनी चाहिए.

नितिन गडकरी ने दी ये सलाह

कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा,’हमारे लोग बड़े होशियार हैं, चॉकलेट खाते हैं और उसका रैपर फेंक देते हैं. विदेश में जाते हैं तो जेब में रखते हैं. दूसरे देशों में जाते हैं तो अच्छा व्यवहार करते हैं लेकिन अपने देश में कहीं भी कुछ भी फेंक देते हैं. मैं भी आजकल चॉकलेट खाता हूं तो रैपर घर जाकर फेंकता हूं. कभी मैं भी चॉकलेट खाकर रैपर गाड़ी से बाहर फेंक देता था. लेकिन मैंने ये आदत बदल ली. गडकरी ने कहा कि मैं देखता हूं लोगों को पान मसाला खाकर सड़क पर थूक देते हैं. ऐसे लोगों के फोटो निकालकर अखबार मे छापना चाहिए.

स्वच्छता अभियान के 10 साल पूरे

बता दें कि स्वच्छ भारत अभियान के आज दस वर्ष पूरे हो रहे हैं. पीएम मोदी ने इस दौरान नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि आज हम स्वच्छ भारत अभियान के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जो भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है. मैं उन सभी को सलाम करता हूं जिन्होंने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए काम किया है! पीएम मोदी ने कहा कि आज 2 अक्टूबर के दिन मैं कर्तव्यबोध से भी भरा हुआ हूं और उतना ही भावुक भी हूं. आज स्वच्छ भारत मिशन की यात्रा 10 साल के मुकाम पर पहुंच चुकी है.

पीएम बोले बच्चियों का ड्रापआउट घटा

पीएम मोदी ने कहा कि लाखों स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग टॉयलेट बनने से ड्रॉप आउट रेट कम हुआ है. साफ-सफाई के कारण लोगों की बचत हो रही है. पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता अभियान में लोगों को बड़े पैमाने पर जुड़ना चाहिए.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.