Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

इंडिगो-विस्तारा और Air India की 30 फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

इंडिगो-विस्तारा और Air India की 30 फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

देश भर की तमाम एयरलाइन कंपनियों के विमानों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला कई दिनों से जारी है। सोमवार रात को भी इंडिगो, विस्तारा, अकासा और एयर इंडिया की 35 फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। समाचार एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय एयरलाइन्स द्वारा संचालित 30 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मामले से जुड़े सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि बम से उड़ाने की धमकी पाने वालों में इंडिगो, विस्तारा, अकासा और एयर इंडिया की उड़ानें शामिल हैं। बता दें कि पिछले 8 दिन में अब तक 120 से ज्यादा विमानों को बम हमले की धमकी मिल चुकी है।

विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा, ”हम पुष्टि करते हैं कि 21 अक्टूबर 2024 को संचालित होने वाली विस्तारा की कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकियां मिली हैं। हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सतर्क कर दिया है और उनके द्वारा बताए गए सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं। विस्तारा में, हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।”

इंडिगो की इन 10 फ्लाइट को मिली धमकी

6E-63 Delhi Jeddah

6E-12 Istanbul-Delhi
6E-83 Delhi Dammam
6E-65 Kozikode jeddah
6E-67 Hyderabad Jeddah
6E-77 Bengaluru Jeddah
6E-18 Istanbul Mumbai
6E-164 Mangalore Mumbai
6E-118 Lucknow Pune
6E-75 Ahmedabad Jeddah

एयर इंडिया को भी मिली धमकी

वहीं, एक एयर इंडिया के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की कि सोमवार को उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की कुछ उड़ानों को धमकी मिली थी। निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सतर्क किया गया और नियामक अधिकारियों तथा सुरक्षा एजेंसियों के मार्गदर्शन के अनुसार सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया।

बम की धमकी अफवाह, लेकिन हल्के में नहीं लिया जा सकता- मंत्री

पिछले एक हफ्ते में भारतीय विमानन कंपनियों की 120 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा था कि बम की धमकी अफवाह है, लेकिन इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस बीच, सरकार एयरलाइनों को बम की धमकी से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में रखना शामिल है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.