Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

दिल्लीवालों को कब मिल रहा है नया मुख्यमंत्री? जानिए क्या आया नया अपडेट

दिल्लीवालों को कब मिल रहा है नया मुख्यमंत्री? जानिए क्या आया नया अपडेट

दिल्ली में नई भाजपा सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 8 फरवरी को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 1993 के बाद पहली बार दिल्ली की सत्ता में वापसी की। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि राजधानी का नया मुख्यमंत्री कौन होगा।

नई सरकार का शपथ ग्रहण

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को हो सकता है। हालांकि, मुख्यमंत्री पद के फैसले को लेकर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेश लौटने के बाद होगा। पीएम मोदी आज रात अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगे और इसके बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी।

कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री?

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है और 15 विधायकों को प्राथमिकता दी गई है। इनमें से 9 विधायकों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर शामिल होंगे।

डिप्टी सीएम नहीं होगा

भाजपा नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में नई सरकार में उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) का पद नहीं होगा। सरकार गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए जाने की संभावना है।

चुनाव परिणाम की झलक

  • भाजपा: 48 सीटें
  • आप: 22 सीटें
  • कांग्रेस: 0 सीटें

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 26 फरवरी को समाप्त हो रहा है, इसलिए नई सरकार को इससे पहले कार्यभार संभालना होगा।

Filed under India Delhi

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.