Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता… जेडी वेंस ने की पीएम की तारीफ, बच्चों को मिले गिफ्ट का भी किया जिक्र

मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता… जेडी वेंस ने की पीएम की तारीफ, बच्चों को मिले गिफ्ट का भी किया जिक्र

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने 4 दिवसीय भारत दौरे के दूसरे दिन राजस्थान के जयपुर पहुंचे. यहां उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि बच्चे सच्चाई बताते हैं और उनके तीन बच्चे इस दुनिया के दो लीडर के बेहद करीब है, जिसमें पहले ट्रंप और दूसरे नरेंद्र मोदी हैं. पीएम मोदी को उनके दूसरे बेटे का 5वां जन्मदिन याद रखने और गिफ्ट देने के लिए विशेष आभार. प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. आने वाला समय में भारत और अमेरिका की दोस्ती का लोग नाम लेंगे. भारत और अमेरिका का निवेश, व्यापार और साझेदारी दोनों देशों के लिए जीत है.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, मेरा मानना ​​है कि अमेरिका-भारत मिलकर बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं. अमेरिका भारत के साथ पृथ्वी पर किसी भी अन्य देश के साथ किए जाने वाले सैन्य अभ्यास से कहीं अधिक सैन्य अभ्यास करता है. बड़ी चीजों के निर्माण और अत्याधुनिक तकनीकों का आविष्कार करने के लिए हम मिलकर काम कर सकते हैं, जिनकी आने वाले समय में दोनों देशों को जरूरत होगी.

हम अपने दोस्तों के साथ अच्छे सौदे करना चाहते हैं

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, अमेरिका और भारत ने व्यापार वार्ता के लिए आधिकारिक तौर पर शर्तों को अंतिम रूप दे दिया है. मेरा मानना ​​है कि यह राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. यह हमारे देशों के बीच फाइनल डील की दिशा में एक रोडमैप तैयार करता है. हम अपने दोस्तों के साथ अच्छे सौदे करना चाहते हैं.

अमेरिका का निवेश, व्यापार और साझेदारी दोनों देशों के लिए जीत है.

हमारे पास एक-दूसरे को देने के लिए बहुत कुछ है

जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका में अब एक ऐसी सरकार है, जिसने पिछली गलतियों से सीखा है. मेरा मानना ​​है कि भारत और अमेरिका के पास एक-दूसरे को देने के लिए बहुत कुछ है. इसीलिए हम आपके पास साझेदार के रूप में आते हैं, ताकि अपने संबंधों को मजबूत कर सकें. हम उपदेश देने के लिए नहीं आए हैं कि आप किसी एक खास तरीके से काम करें. अमेरिका का पूर्ववर्ती प्रशासन भारत को कम लागत वाले श्रम के स्रोत के रूप में देखते थे.

Filed under India World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.