Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 29°C

अजमेर में नाबालिग हिन्दू युवती के इस्लामिक कन्वर्जन की कोशिश नाकाम, हिन्दू संगठनों ने बचाया

अजमेर में नाबालिग हिन्दू युवती के इस्लामिक कन्वर्जन की कोशिश नाकाम, हिन्दू संगठनों ने बचाया

राजस्थान के अजमेर से एक नाबालिग हिन्दू युवती का इस्लामिक कन्वर्जन कराने की कोशिश किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि, पीड़िता (14) को कन्वर्ट होने से हिन्दू संगठनों ने बचा लिया गया है। अन्यथा मोहम्मद दिलदार उसके साथ निकाह करने की फिराक में था। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में खुद ही पीड़िता की मां ने हिन्दू संगठनों से मदद मांगने के आलावा अजमेर सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी कि उसकी बेटी को मोहम्मद दिलदार ने फंसा लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को की शिकायत में आरोपी दिलदार को तुरंत गिरफ्तार कर उनकी बेटी को बचाने की गुहार लगाई है।

पति पर ही शक

युवती की मां ने शिकायत में शक जताया है कि ये सब उसके पति के ही कारण हो रहा है। उनका कहना है कि उनके पति के साथ तलाक की प्रक्रिया चल रही है और मेरी बेटी अपने पिता के ही साथ रहती है। युवती की मां का आरोप है कि उसके पति ने ही उसकी बेटी को दिलदार के साथ दूर भेजने की साजिश रची है। उनका कहना है कि मेरी बेटी को दिलदार ने इस कदर अपने चंगुल में फंसा रखा है कि वह मेरी सुनती ही नहीं।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी

हिन्दू संगठन से जुड़े वकील शशि इंदोरिया कहते हैं कि कलेक्ट्रेट के लोगों की मदद से ये जानकारी हमें मिली तो हम मौके पर पहुंचे और लेकिन, तब तक आरोपी मौका देखकर वहां से फरार हो गया। वह उत्तर प्रदेश का है। उन्होंने कहा कि कानून और मजहब के दोनों के ही आधार पर ये विवाह संभव नहीं है। वकील शशि का कहना है कि लड़की नाबालिग है और वो पूरी तरह से आरोपी के काबू में है। नाबालिग होने के कारण उसमें समझ नहीं है।

अजमेर में बढ़ रहे लव जिहाद के मामले

एडवोकेट इंदोरिया के अनुसार, बीते कुछ वक्त में राजस्थान के अजमेर शहर में लव जिहाद की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां मुस्लिम युवक हिन्दू लड़कियों को फंसा ले रहे हैं। उन्होंने पुलिस से इस मामले में गहराई से जांच की मांग की है।

Filed under Rajasthan

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.