Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

जबरन शादी को लेकर अपने ही परिवार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची युवती, कहा- मैं पढ़ाई करना चाहती हूं

जबरन शादी को लेकर अपने ही परिवार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची युवती, कहा- मैं पढ़ाई करना चाहती हूं

जबरन शादी को लेकर अपने ही परिवार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची युवती

बिहार के दानापुर के पिपलामा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर रामपुर की रहने वाली एक युवती, निधि, ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए अपने परिवार और पति से जान का खतरा जताया है। उसका कहना है कि वह पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शादी करा दी।

निधि ने कोर्ट में कहा कि वह बीते दो वर्षों से सौरभ कुमार को जानती है और उसके साथ खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती है। उसने यह भी बताया कि एफआईआर में उसकी शादी का कोई जिक्र नहीं है, और जिन लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज हैं, उन्हें वह जानती तक नहीं।

निधि के परिवार की ओर से दावा किया गया है कि उसकी मां पम्मी देवी ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट सही तथ्यों के आधार पर दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी इनकार किया कि निधि की पढ़ाई में कोई रुकावट डाली गई हो या उससे जबरन शादी करवाई गई हो।

पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए पिपलावा थाना प्रभारी सागर कुमार ने बताया कि इस अपहरण मामले में कई लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी सौरभ कुमार का नाम शामिल है। पुलिस ने सौरभ के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह मामला एक ओर जहां जबरन शादी और महिला की स्वतंत्रता के अधिकार से जुड़ा है, वहीं दूसरी ओर परिवार की ओर से लगाए गए अपहरण के आरोपों के कारण कानूनी पेच और भी उलझ गया है।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://youtube.com/@user-oneindianews?feature=shared

Filed under Bihar India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.