Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

रायपुर में इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी, आधे घंटे तक प्लेन में फंसे रहे पूर्व CM भूपेश बघेल समेत सभी यात्री

रायपुर में इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी, आधे घंटे तक प्लेन में फंसे रहे पूर्व CM भूपेश बघेल समेत सभी यात्री

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत यात्री आधे घंटे तक विमान में फंसे

दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6312 में लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी सामने आई। रायपुर एयरपोर्ट पर विमान के पहुंचने के बाद, करीब आधे घंटे तक उसका गेट नहीं खुल सका, जिससे फ्लाइट में सवार यात्री विमान के अंदर ही फंसे रह गए।

इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुंरी नंद और रायपुर की मेयर मीनल चौबे भी मौजूद थीं। मेयर मीनल चौबे ने बताया कि लैंडिंग के बाद विमान का गेट नहीं खुल पा रहा था, जिससे यात्री कुछ देर तक परेशान रहे। विमान के अंदर चिंता और घबराहट का माहौल बन गया था।

जानकारी के मुताबिक, तकनीकी टीम की मदद से बाहर से गेट खोला गया, जिसके बाद सभी यात्री विमान से सुरक्षित बाहर निकाले जा सके। हालांकि इस दौरान यात्रियों को अनावश्यक देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा।

एयरलाइन की ओर से फिलहाल किसी आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा की जा रही है। घटना से विमान की तकनीकी सुरक्षा और रखरखाव को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://youtube.com/@user-oneindianews?feature=shared

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.