Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

‘भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं’, आतंकवाद पर बोले पीएम मोदी

‘भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं’, आतंकवाद पर बोले पीएम मोदी

‘भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी की ऐतिहासिक मुलाकात की शताब्दी समारोह का उद्घाटन करते हुए देश को सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ नीति को दोहराया और साफ शब्दों में कहा, “जो भारतीयों का खून बहाते हैं, उनके लिए अब कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं है।”

पीएम मोदी ने बताया कि कुछ दिन पहले भारत ने अपने पराक्रम से दुनिया को दिखा दिया कि भारत अब चुप नहीं बैठता, बल्कि आतंकवाद का जवाब उसी की भाषा में देता है। उन्होंने कहा, “हमारी सेना ने केवल 22 मिनट में उन्हें घुटनों पर ला दिया। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों का इस्तेमाल कर देश की रक्षा आत्मनिर्भरता को सशक्त किया है।”

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने श्री नारायण गुरु के जीवन मूल्यों को आधुनिक भारत के लिए प्रेरणा बताया और कहा कि जब वे समाज के वंचितों और शोषितों के लिए कोई बड़ा फैसला लेते हैं, तो उन्हें श्री नारायण गुरु की शिक्षाएं याद आती हैं। उन्होंने कहा, “श्री नारायण गुरु पूरी मानवता के लिए एक पूंजी हैं, और उनके सिद्धांत राष्ट्र निर्माण में प्रकाश का काम कर रहे हैं।”

पीएम मोदी ने 2013 की केदारनाथ आपदा को भी याद किया, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने बताया कि उस दौरान शिवगिरी मठ के संतों ने भारत सरकार से नहीं, बल्कि उनसे संपर्क किया और सभी संतों को सुरक्षित वापस लाने की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने कहा, “ईश्वर की कृपा से मैं सभी को सुरक्षित वापस ला पाया।”

कार्यक्रम के अंत में पीएम मोदी ने श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी की 12 मार्च 1925 को हुई ऐतिहासिक मुलाकात का भी उल्लेख किया, जिसमें दोनों ने जातिवाद, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को खत्म करने और सामाजिक समरसता की स्थापना का संकल्प लिया था।

यह कार्यक्रम सिर्फ एक ऐतिहासिक स्मरण नहीं, बल्कि एक सशक्त और समरस भारत की ओर बढ़ते कदमों का प्रतीक बना, जिसमें आत्मनिर्भर रक्षा, सामाजिक न्याय, और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक नीति का स्पष्ट चित्रण हुआ।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://youtube.com/@user-oneindianews?feature=shared

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.