Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

तवी नदी में अचानक बाढ़ आने से फंसे कई लोग, SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाया

तवी नदी में अचानक बाढ़ आने से फंसे कई लोग, SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाया

जम्मू संभाग में भारी बारिश के कारण तवी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से दो अलग-अलग घटनाओं में कुल नौ लोग फंस गए, जिन्हें राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।

बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण नदी का जल स्तर अचानक तेजी से बढ़ गया, जिससे पहली घटना में तालाब खटिका निवासी मदन लाल मंदिर-मस्जिद प्वाइंट के पास रेत निकालते समय बीच नदी में फंस गए। उनके घोड़े तो सुरक्षित निकल गए, लेकिन मदन लाल मुख्य पुल के एक पिलर तक पहुंचकर वहीं शरण लेने को मजबूर हो गए। राहगीरों ने उन्हें देख तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने पहले रस्सी और फिर सीढ़ी की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। दूसरी घटना वेयर हाउस क्षेत्र की है, जहां नेपाल के आठ मजदूर तवी नदी में नहाने गए थे और जल स्तर बढ़ने के कारण एक ऊंचे टापू पर फंस गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने रस्सियों की मदद से मानव श्रृंखला बनाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों ही मामलों में करीब एक घंटे तक चले विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए सभी नौ लोगों की जान बचाई गई। चौकी प्रभारी वेयर हाउस के अनुसार, सभी लोगों की प्राथमिक चिकित्सीय जांच करवाई जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि विशेषकर बारिश के दौरान नदी के आसपास जाने से बचें।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://youtube.com/@user-oneindianews?feature=shared

Filed under India Jammu and Kashmir

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.