Skip to content
Saturday, November 14, 2026 Ahmedabad 30°C

जुबीन गर्ग के नाम पर जबरन दुकानें बंद करवाने पर होगी कार्रवाई: CM हिमंता बिस्वा सरमा की चेतावनी

जुबीन गर्ग के नाम पर जबरन दुकानें बंद करवाने पर होगी कार्रवाई: CM हिमंता बिस्वा सरमा की चेतावनी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में गायक जुबीन गर्ग के नाम पर जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

सीएम सरमा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोगों ने जुबीन गर्ग की विरासत का अपमान करते हुए उनके नाम पर शांति भंग करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि सरकार के पास इन घटनाओं के वीडियो सबूत मौजूद हैं और पुलिस अब उन अराजक तत्वों को एक-एक करके पकड़ना शुरू करेगी।

गौरतलब है कि जुबीन गर्ग के निधन के बाद 20 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री सरमा ने पूरे प्रदेश में दुकानों और व्यापार बंद रखने का आह्वान किया था, ताकि दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि दी जा सके। हालांकि अगले ही दिन यानी 21 सितंबर को सीएम ने निर्देश दिया कि दुकानें और कारोबार सामान्य रूप से चालू रहें।

इसके बावजूद कुछ लोगों ने जुबीन गर्ग के नाम पर जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश की और इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पैदा हुई। इसी पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन ऐसे उपद्रवियों को किसी भी हाल में बख्शेगा नहीं।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat

Filed under Assam India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.