बिहार के सहरसा जिले से मंगलवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई, जहां सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63344) में अचानक आग लग गई। आग इंजन और उससे जुड़े एक कोच में लगी, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सुबह करीब 3 बजे हुई घटना
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 3 बजे की है। ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद थी, तभी इंजन और उससे जुड़े एक कोच से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा कोच आग की चपेट में आ गया। रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया।
#WATCH | Saharsa, Bihar: A fire broke out in the engine of a rail and an adjoining coach of passenger train No. 63344 (Samastipur–Saharsa) at Simri Bakhtiyarpur railway station in Bihar's Saharsa district around 3 AM. Passengers were evacuated safely, and no casualties have been… pic.twitter.com/NxMpJlIbie
— ANI (@ANI) August 3, 2026
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही सहरसा फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए एक फोम टेंडर और एक वॉटर टेंडर तैनात किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक प्रभावित कोच पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
क्या बोले फायर विभाग के अधिकारी?
असिस्टेंट फायर ऑफिसर निरंजन कुमार ने बताया कि रेलवे इंजन में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और अब तक किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
#WATCH | Saharsa, Bihar: Assistant Fire Officer Niranjan Kumar says, "We received information that a railway engine had caught fire. Upon receiving the alert, we deployed a foam tender and a water tender from the Saharsa fire station to the scene and are currently working on the… https://t.co/gObrTucfH8 pic.twitter.com/rPHoJhrNmk
— ANI (@ANI) August 3, 2026
यात्रियों को हुई भारी परेशानी
घटना के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक यात्री ने बताया कि सुबह करीब 3:40 बजे आग लगने के कारण ट्रेन रोकनी पड़ी। कई यात्री घंटों तक स्टेशन पर फंसे रहे, जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
आग लगने के कारणों की जांच शुरू
रेलवे और फायर विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग तकनीकी खराबी के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel