Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 28°C

PM Modi ने ग्रैमी अवॉर्ड विजेता फालू संग लिखा गीत, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगा रिलीज

PM Modi ने ग्रैमी अवॉर्ड विजेता फालू संग लिखा गीत, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगा रिलीज

वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोटे अनाज का फायदा बताने के लिए ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतवंशी गायिका फालू के साथ मिलकर गीत लिखा है। ‘एबनडेंस इन मिलेट्स’ गाने को जल्द ही सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।

इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए इसे स्थानीय भाषाओं में भी अनुवाद किया जाएगा। ग्रैमी पुरस्कार विजेता फालू ने कहा कि यह गाना मोटे अनाज के महत्व को बताने वाला है। एबनडेंस इन मिलेट्स को मोटे अनाज के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए बनाया गया है, जिससे विश्व में भुखमरी की समस्या को कम किया जा सके।

फालू ने बताया कि ग्रैमी अवार्ड जीतने के बाद वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिली थीं। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान बदलाव लाने में संगीत के महत्व पर चर्चा हुई, क्योंकि यह किसी देश की सीमा से परे है। पीएम मोदी ने कहा था कि मुझे मोटे अनाज पर गाना लिखना चाहिए। मैंने प्रधानमंत्री से इस गाने की रचना में शामिल होने का निवेदन किया और वह तैयार हो गए।

फालू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के साथ गीत लिखने को लेकर पहले बेहद घबरा रही थीं। फागु ने कहा कि उनके लिए गीत लिखना अलग बात होती है, जबकि प्रधानमंत्री के साथ गीत लिखना अलग बात होती है। फालू ने कहा कि आपको गाने में उनकी आवाज सुनने को मिलेगी।

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.