गुजरात के सूरत शहर से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ कथित बदसलूकी के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। घटना के बाद हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस को हालात संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) रात करीब 8:15 बजे Althan इलाके में अटलांटा मॉल के पास हुई। नाबालिग लड़की ट्यूशन से घर लौट रही थी, तभी आरोपी मोहम्मद अजीज (49) ने उसका हाथ पकड़कर कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की।
लड़की ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुँच गए और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
#WATCH | Gujarat: Surat ACP R Desai says, "Today, in Surat's Althan police station, a girl was returning from her tuition, and a man tried to assault her. People gathered, caught him and called the PCR… Legal action was taken after the girl's complaint. No one was… https://t.co/u9TDlCrC4s pic.twitter.com/x1f35TAllo
— ANI (@ANI) April 25, 2026
भीड़ का गुस्सा, आरोपी की पिटाई
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 4,000 लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे।
जब पुलिस आरोपी को वैन में बैठाकर ले जाने लगी, तो गुस्साई भीड़ ने उसे वैन से खींच लिया और दोबारा पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने पहुँचाया।
पुलिस कार्रवाई और POCSO एक्ट के तहत केस
Surat पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अजीज को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कानून बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों पर सख्त सजा का प्रावधान करता है।
थाने के बाहर भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
स्थिति नियंत्रण में, लाठीचार्ज से इनकार
हालात को नियंत्रित करने के लिए 70-80 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। सोशल मीडिया पर लाठीचार्ज की खबरें भी सामने आईं, लेकिन पुलिस ने इसे गलत बताया है।
पुलिस का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और पीड़िता के परिवार को सुरक्षा के साथ घर भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel