देश की राजधानी Delhi और मायानगरी Mumbai में हुए दो अलग-अलग सुपरबाइक हादसों ने तेज रफ्तार के खतरनाक अंजाम को एक बार फिर उजागर कर दिया है। इन दोनों घटनाओं में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मुंबई: मरीन ड्राइव पर रफ्तार का कहर
Marine Drive पर आज सुबह करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सिग्नल जंप करते हुए दो स्कूटर सवारों और सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी।
#Mumbai के मरीन ड्राइव रोड पर तड़के दिखा रफ्तार का कहर..आज सुबह 6 बजे मरीन ड्राइव पर तेज़ बाइक सवार ने सिग्नल जम्प कर दो स्कूटर सवार और सड़क पार कर रहे बुज़ुर्ग को ज़ोरदार टक्कर मारी..इस हादसे में बाइक सवार पुरुष, महिला और बुज़ुर्ग समेत 3 की मौत हो गई@TNNavbharat@MumbaiPolice pic.twitter.com/uA2ryN71dG
— Atul singh (@atuljmd123) April 27, 2026
इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार, एक महिला और बुजुर्ग सहित 3 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग मौके पर ही गिर पड़े।
दिल्ली: फ्लाईओवर से टकराई बाइक
वहीं Delhi में भलस्वा थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि फ्लाईओवर की दीवार तक टूट गई।
बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक टक्कर के बाद नाले में जा गिरा और उसकी भी जान चली गई।
मृतकों में से एक की पहचान 22 वर्षीय सैफ खान के रूप में हुई है, जो संगम विहार का रहने वाला था।
सामने आए हादसे के वीडियो
दोनों घटनाओं के वीडियो भी सामने आए हैं, जो टक्कर की भयावहता को दिखाते हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाइक की स्पीड कितनी ज्यादा थी।
बड़ा सवाल: इतनी जल्दी किस बात की?
इन हादसों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर इतनी तेज रफ्तार में वाहन चलाने की जरूरत क्या है? सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है, ये घटनाएं इसका बड़ा उदाहरण हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel